Search

 
 
 

गढ़वा : बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिकों पर होगी कार्रवाई, डीसी ने दिये निर्देश

 
झोला छाप डॉक्टरों के खिलाफ भी चलेगा छापेमारी अभियान  एनीमिया मुक्त झारखंड को लेकर कार्य करने का दिया निर्देश Garhwa : डीसी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार कमिटी (PC&PNDT) की समीक्षा बैठक की गई. बैठक में सबसे पहले जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण सिंह ने प्रजेंटेशन के माध्यम से (PC&PNDT) एक्ट की जानकारी दी. इसके बाद गढ़वा जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, पिछले बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन, नए अल्ट्रासाउंड केंद्र के लिए प्राप्त आवेदन एवं रिन्यूअल को लेकर आये आवेदन पर कमिटी ने विचार विमर्श किया. बैठक में डीसी ने गढ़वा जिला में अनाधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक एवं झोला छाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर छापेमारी अभियान चलाने एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये. साथ ही नए क्लीनिक के लाइसेंस के लिए आये आवेदन में फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट, वेस्ट डिस्पोजल एवं रेंट अग्रीमेंट का पेपर अनिवार्य रूप से देने को कहा. डीसी ने कहा कि निजी अस्पताल डॉक्टरों एवं पारा मेडिकल कर्मियों की उपस्थिति एवं ससमय बर्थ रिपोर्ट साझा करें.

डीसी ने इनकी भी की समीक्षा 

डीसी ने एचएमआईएस पोर्टल, एएनसी रजिस्ट्रेशन, गर्भवती महिलाओं की संख्या, संस्थागत प्रसव, आकांक्षी जिला अंतर्गत विभिन्न इंडिकेटर, एएनसी चेकअप, चाइल्ड इम्यूनाइजेशन, फैमिली प्लानिंग, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत, अनीमिया से बचाव, मिशन इंद्रधनुष, यू विन पोर्टल, चिकित्सकों की उपस्थिति, एम्बुलेंस की उपलब्धता समेत अन्य स्वास्थ्य विभाग की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

प्रखंड लेवल पर करें बैठक, मुखिया एवं जिप सदस्यों को करें आमंत्रित : डीसी

डीसी ने प्रखंड एवं सब सेंटर लेवल पर ससमय बैठक का आयोजन करने और इसमें मुखिया एवं जिला परिषद सदस्यों को आमंत्रित करने का निर्देश दिया. डीसी ने संस्थागत प्रसव पर जोर दिया. साथ ही इसको लेकर जागरुकता फैलाने का भी निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया. समीक्षा के दौरान नगर उंटारी सीएसओ का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया, जिस पर डीसी ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया. एनीमिया मुक्त झारखंड को लेकर डीसी ने सभी मामलों को पोर्टल में नोटिफाइड करने एवं स्कूल/आंगनबाड़ी केंद्र आधारित आईएफए अनुपूरण कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया. वहीं संबंधित विभाग की प्रतिनिधि निशा तिर्की ने स्वास्थ्य शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को समन्वय स्थापित कर एनीमिया मुक्त झारखंड की दिशा में कार्य करने की बात कही. बैठक में मुख्य रूप से डीडीसी राजेश कुमार राय, गढ़वा एसडीओ राज महेश्वरम, सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार, जिला टीबी ऑफिसर डॉ. कमलेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रवीण सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे समेत कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सभी एमओआईसी, सभी सीएचओ, निजी अस्पताल के प्रतिनिधि, डीडीएम, डीपीसी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-should-tell-under-which-planning-policy-26001-posts-will-be-appointed-bhanu-pratap-shahi/">सीएम

बताएं किस नियोजन नीति के तहत 26001 पदों पर होगी नियुक्ति- भानु प्रताप शाही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही