Search

 
 
 

गढ़वा : उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर समाहर्ता किये गये सम्मानित

 

 शिकायत निवारण पदाधिकारी रहते हुये उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

Garhwa : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई कर आदेश पारित करने के मामले में अपर समाहर्ता, गढ़वा राज्य में प्रथम स्थान पर रहे. इसको लेकर शनिवार को उन्हें सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम- 2013 के तहत अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिले के तीन ग्राम पंचायतों के मुखिया भी सम्मानित किये गये. झारखंड विधानसभा स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने अपर समाहर्ता -सह- जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी, गढ़वा पंकज कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 के तहत अधिनियम के क्रियान्वयन और निगरानी में बेहतर काम करने तथा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए जिला अंतर्गत तीन प्रखंडों के ग्राम पंचायत मुखिया को भी सम्मानित किया गया. मुख्य रूप से कांडी प्रखंड के ग्राम पंचायत खुटहेरिया की मुखिया अनिता देवी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. वहीं चिनिया प्रखंड के ग्राम पंचायत बेता के मुखिया रामेश्वर सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सगमा प्रखंड के ग्राम पंचायत सगमा के मुखिया तेजलाल राम रहें.

इसे भी पढ़ें : हम">https://lagatar.in/we-have-neither-bowed-down-nor-been-afraid-hemant-soren/">हम

न कभी झुके हैं..ना डरे हैं, जरूरत पड़ी तो गोली भी खा लेंगे- हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही