गढ़वा जिले में मतदाताओं की संख्या 10 लाख 41 हजार 022 है नए मतदाताओं की संख्या 30,142 है Garhwa. जिला निर्वाचन पदाधिकारी शेखर जमुआर ने बताया कि पलामू लोकसभा क्षेत्र में चौथे फेज में चुनाव होना है. जिसके लिए अधिसूचना की तिथि 18 अप्रैल, नाम निर्देशन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, नाम निर्देशनों की संवीक्षा की तिथि 26 अप्रैल, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, मतदान की तिथि 13 मई एवं मतगणना की तिथि 4 जून है. उन्होंने बताया कि डिस्पैच सेंटर के रूप में 80 गढ़वा एवं 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय गढ़वा, जबकि 76 डाल्टनगंज एवं 77 विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय डाल्टनगंज को तैयार किया गया है. सभी के लिए रिसीविंग सेंटर कृषि उत्पादन बाजार समिति पलामू को बनाया गया है. उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले में मतदाताओं की संख्या 10,41,022 है. वहीं पहली बार मतदान करने वाले नए मतदाताओं की संख्या 30142 है. जिसमें 80 गढ़वा में 14790 एवं 81 भवनाथपुर में 15352 है. इसे भी पढ़ें-Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-dc-took-action-how-the-records-came-into-the-hands-of-aftab-in-the-city-area-will-be-investigated-dclr-ordered-to-investigate/">Lagatar
Impact : DC ने लिया एक्शन, शहर अंचल में आफ़ताब के हाथ में रिकॉर्ड कैसे आये, इसकी होगी जांच, DCLR को जांच का आदेश
घोटाला मामला : बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन को ईडी ने किया अटैच
Impact : DC ने लिया एक्शन, शहर अंचल में आफ़ताब के हाथ में रिकॉर्ड कैसे आये, इसकी होगी जांच, DCLR को जांच का आदेश
अब तक चार लाख 76 हज़ार रुपये जब्त
इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने महिला मतदान केंद्र, पीडब्लयूडी मैनेज्ड बूथ, यूनिक मतदान केंद्र के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि एसपी संग संयुक्त रूप से इंटर स्टेट चेक पोस्ट का निरीक्षण भी किया जा रहा है. वहीं सी विजील के माध्यम से अब तक चार मामले प्रकाश में आए, जिसका डिस्पोजल कर लिया गया. इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान अब तक लगभग 4 लाख 76 हज़ार रुपये का अवैध शराब जब्त किए गए हैं.अब तक 774 लीटर अवैध देसी शराब जब्त
एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि 16 मार्च को एमसीसी लागू होने के पश्चात विभिन्न चेकपोस्ट पर अब तक 774 लीटर अवैध देसी शराब जब्त किए गए हैं. 113 लीटर बियर एवं 35 लीटर विदेशी वाइन भी जब्त किए गए हैं. 10 अवैध देशी हथियार जब्त किए गए हैं. जिले में कुल 703 लाइसेंसी हथियारों की संख्या है, जिनमें से अब तक 236 हथियारों को थाने में जमा कराया गया है एवं शेष हथियारों को भी जमा कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-ed-attached-8-5-acres-of-land-located-in-bariatu/">जमीनघोटाला मामला : बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन को ईडी ने किया अटैच
Leave a Comment