Search

 
 
 

गढ़वा : अधिवक्ता संघ ने विधायक सम्मान समारोह का किया आयोजन

 
गढ़वा : जिले के बंशीधर नगर के कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता संघ के कार्यालय में विधायक भानु प्रताप शाही का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. सम्मान समारोह में अधिवक्ताओं ने विधायक भानु को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. वहीं इस दौरान विधायक भानु प्रताप शाही ने भी सभी अधिवक्ताओं को अबीर गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर, अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भानु ने कहा कि यह जो व्यवहार न्यायालय बना है इसमें सिर्फ मेरा संघर्ष नहीं है बल्कि इस संघर्ष में सभी अधिवक्ताओं ने भी 16 साल से मेरा साथ दिया है. उन्होंने कहा की मेरे पूजनीय स्वर्गीय गिरवर पांडे के देन से नगर उंटारी अनुमंडल बना. उनकी दिली इच्छा थी कि नगर उंटारी में व्यवहार न्यायालय भी हो, उनके इस सपने को साकार करने में जो भी समय लगा हो. उन्होंने कहा कि 2005 में जब मैं विधायक बना तब 2006 के मार्च में कोर्ट की प्रक्रिया में लग गया.  इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-nari-shakti-giggles-after-draupadi-murmu-becomes-president/">रांची:

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से नारी शक्ति गदगद

 नगर उंटारी को जिला बनाना है- विधायक

 उन्होंने कहा कि मैं जब से विधायक बना तब से मेरी दो तमन्ना थी जिसमें एक तमन्ना तो पूरी हो गई लेकिन दूसरी ख्वाहिश नगर उंटारी को जिला बनाना है. उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द भवनाथपुर, केतार, खरौंधी और कांडी को मिलाकर एक अनुमंडल का निर्माण कराया जाएगा. जिसकी प्रक्रिया में मैं लग चुका हूं. वह इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं को भी विधायक से अवगत कराया, जिसमें विधायक भानु ने कहा वार्ड पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष भी हैं, आप उनसे मिलिए अगर फिर भी नगर पंचायत द्वारा चापानल व्यवस्था नहीं कराया गया तो मैं पीने युक्त पानी आरओ लगवाउंगा. उन्होंने कहा कि नगर उंटारी में पुस्तकालय भी है और उसका फंड भी है. आप लोग मुझे सूची उपलब्ध कराइए, मैं उसको अपने हाथ से फंड दूंगा. वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव ने कहा कि विधायक भानु के अथक प्रयास से व्यवहार न्यायालय का सपना साकार हुआ है. इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूँ. मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेश चौबे, भगत दयानंद यादव, नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, लक्ष्मण राम, लालमोहन यादव, सोनू सिंह, अशोक सेठ, संजय कांस्यकार, अधिवक्ता वीरेंद्र मिश्रा, हंस ईश्वर पांडे, नित्यानंद चौबे, बृजेंद्र पांडे, राजमणि पांडे, वीरेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, अनूप कुमार ओझा, राजेश कुमार चौबे, संतोष कुमार वर्मा, अमर प्रकाश पांडे, उपेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार शुक्ला, राजमणि पांडे, लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.  इसे भी पढ़ें- मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-condition-of-the-pregnant-woman-traveling-in-the-train-deteriorated-railway-employees-rushed-to-the-hospital/">मनोहरपुर

: ट्रेन में सफर कर रही गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी, रेलवे कर्मचारियों ने पहुंचाया अस्पताल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही