Search

 
 
 

गढ़वा : आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन

 
Garhwa : जिले के अन्नराज डैम के पास आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया. इस दौरान कार्यक्रम में जिला समिति के सभी पदाधिकारी, जिले के सभी प्रखंड के पदाधिकारी, पार्टी के सभी अनुषांगिक इकाई के पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे. इस दौरान नए लोगों को भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई. साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई. जिला समिति की बैठक सह वनभोज कार्यक्रम में गढवा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने आंदोलन वर्ष में सभी कार्यकर्ताओं को क्रांतिकारी अभिनंदन के साथ स्वागत किया. साथ ही चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया. मौके पर मौजूद जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी चलती है. आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से कार्यकर्ता जुट जाये. साथ ही आजसू पार्टी के नेता ने हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला और कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखायेगी. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है. कभी 1932 के खतियान के नाम पर तो कभी नियोजन नीति के नाम पर. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-kudmi-society-staged-a-sit-in-at-the-dc-office-regarding-nine-point-demands/">जमशेदपुर

: आदिवासी कुड़मी समाज ने नौ सूत्री मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पर दिया धरना

कौन -कौन से नेता रहे मौजूद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-1-42.gif"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला के सह प्रभारी ईन्तयाज अहमद नजमी, केंद्रीय सचिव शंकर विश्वकर्मा, महिला संघ से चम्पा देवी, जिला प्रधान सचिव विकास कुमार, जिला अध्यक्ष रीता देवी, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर अफजल अंसारी, मुकेश गुप्ता, रविंद्र नाथ शर्मा, अजय केसरी, जिला प्रवक्ता राकेश शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष संतोष केसरी, भवनाथपुर विधानसभा के वरिष्ठ नेता दशरथ चौधरी, छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अनुराग पासवान, जिला सदस्य राजेंद्र पासवान, रंका अनुमंडल अध्यक्ष मुकेश शाह, रंका प्रखंड अध्यक्ष राजेश चंद्रवंशी डंडई प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान, प्रधान सचिव संतोष गुप्ता, संदीप जयसवाल ,गोरख नाथ चौधरी सहित कई लौग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :  एक">https://lagatar.in/barwadih-medininagar-main-road-remained-jammed-for-one-hour-people-were-upset/">एक

घंटे तक जाम रहा बरवाडीह-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग, परेशान रहे लोग
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही