Search

 
 
 

गढ़वा : चंद्रयान 3 पर सबकी टिकी निगाहें, विद्यार्थी-शिक्षकों ने सफलता की कामना की

 
Garhwa : पूरी दुनिया की नजर भारत के चंद्रयान 3 पर टिकी हुई है. देश में भी जहां-तहां इसकी सफलता के लिए यज्ञ हो रहे हैं. रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में शिक्षकों-छात्रों ने शपथ ली और चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग की कामना की. समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई. छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया की नज़र हमारे भारत देश पर है. चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पल का साक्षी बनने के लिए सभी बेचैन हैं. हम सभी बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. आज पूरे देश में इस अभियान की सफ़लता के लिए प्रार्थना हो रही है. इस अवसर पर राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार, शिक्षिका निधि कुमारी, शिक्षक पंकज गुप्ता, पंकज कुमार, मो रेयाजुदीन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-sajju-moid-and-mokhtar-convicted-in-newaris-naseem-ansari-murder-case/">रांचीः

नेवरी के नसीम अंसारी हत्याकांड में सज्जू, मोइद और मोख्तार दोषी करार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही