Search

 
 
 

गढ़वा : कांडी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में फिर से सभी सुविधाएं बहाल- शशांक शेखर

 
Garwha : जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कई वर्षो से भव्य बिल्डिंग बनकर तैयार था लेकिन डॉक्टर नदारत रहते थे. सोशल मीडिया ट्विटर फेसबुक के माध्यम से दृष्टि यूथ आर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने राज्य के मुख्यमंत्री, राज्य के स्वास्थ मंत्री, जिले के उपायुक्त से स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टर पदस्थापित करने की मांग की थी. गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर 24 घंटे के लिए अलग-अलग समय तालिका के अनुसार सभी डॉक्टर को कांडी स्वास्थ केंद्र में पदस्थापित कर दिया गया. वहीं शशांक शेखर ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर गोबिंद  से भेंट करके उन्हें धन्यवाद कहा, साथ ही अपना रूटीन टेस्ट कराया. डॉक्टर गोबिंद ने बताया की अस्पताल में बिजली पानी की सुविधा नहीं है. शशांक शेखर ने कहा कि जो भी समस्या फिलहाल है वह जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर इसका निराकरण कराने की बात कहेंगे. शशांक ने कहा कि अब कांडी प्रखंडवासियों के मरीज को मझिआंव, गढ़वा, डालटेनगंज भटकना नहीं पड़ेगा. प्रखंडवासियों के आस अब जाकर पूरा हुआ. इसे भी पढ़ें–जादूगोड़ा">https://lagatar.in/prakriti-parva-karma-ki-dhoom-cm-swings-on-the-beat-of-the-drum-see-photos/">जादूगोड़ा

: यूसील में 20 सितंबर से हड़ताल की घोषणा को महाप्रबंधक ने बताया अवैध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही