Search

 
 
 

गढ़वा : अबुआ आवास में अनियमितता का आरोप, महिलाओं ने आवास समन्वयक के साथ धक्का-मुक्की की

 
  • महिलाओं ने बीडीओ कार्यालय में किया हंगामा
  • महिलाओं के गुस्से के शिकार हो गए बीडीओ और आवास समन्वयक
  • आवास समन्वयक के साथ धक्का मुक्की की
  • बीडीओ ने सचिव से स्पष्टीकरण पूछने की बात कही
Garhwa :  गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड के लोगों ने अबुआ आवास में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का आरोप है कि आवास योजना में प्रखंड कर्मी और पदाधिकारी व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरत रहे हैं. इसको लेकर भवनाथपुर, बुका, चपरी और मकरी की सैकड़ों महिलाएं बीडीओ से मिलने उनके कार्यालय पहुंची. लेकिन वो अपने कार्यालय से निकलकर सीओ कार्यालय चले गये. जिससे आक्रोशित होकर महिलाएं आवास समन्वयक अशोक कुमार के कार्यालय चली गयी और वहां जमकर हंगामा किया. महिलाओं ने करीब दो घंटे तक आवास समन्वयक अशोक कुमार को घेरकर रखा. इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने आवास समन्वयक के साथ धक्का मुक्की भी की और उनसे बीडीओ साहब से मिलवाने के लिए कहा. मौके की नजाकत को देखते हुए अशोक कुमार बीडीओ के पास पहुंच गये. उनके पीछे-पीछे महिलाएं भी चली गयी और वहां भी जमकर हंगामा किया. महिलाओं ने आरोप लगाया कि आवास के फाइनल सूची में छेड़छाड़ की गयी है. बीडीओ ने सचिव से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही. जिसके बाद महिलाए शांत हुई. बता दें कि अबुआ आवास के शुरुआत से ही ग्रामीणों का हंगामा चालू है. इसी हो हंगामा के बीच पहली किश्त की राशि लाभुकों के खाते में भेज दी गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही