Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा :अवैध निर्माण का आरोप, पुलिस ने काम रुकवाया,जांच तक काम नहीं करने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Garhwa :  गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय के दुर्गा मंडप प्रवेश द्वार के पास निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है. इस संबंध में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार शौंडिक ने रंका थाने में आवेदन देकर कहा है कि यह अवैध कार्य है, इसे रुकवाया जाये. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल पदाधिकारी शंभू राम तथा रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने अवैध कार्य को रुकवा दिया है. इसे भी पढ़ें-सदर">https://lagatar.in/25-corona-patients-admitted-in-sadar-hospital-vaccination-center-shift/">सदर

अस्पताल में कोरोना के 25 मरीज भर्ती, वैक्सीनेशन सेंटर शिफ्ट

बाजार की जमीन पर भू माफिया का कब्जा

मालूम हो कि रंका बाजार की जमीन पर भू माफियाओं का अवैध कब्जा बरसों से बना हुआ है. बिना कागजात के लोग आलीशान भवन बना चुके हैं.जब रंका के युवाओं ने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार शौंडिक की अगुवाई में रंका थाना में आवेदन दिया तो शंभू राम ने कहा कि अवैध रूप से निर्माण कार्य को रोक दिया गया है तथा  सत्यता की जांच होने तक कार्य नहीं की करने का निर्देश दिया गया है.इस मौके पर उपस्थित रानु सिंह रविन्द्र कुमार सिंह संतोष कुमार मधेशिया रमेश प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही