Search

 
 
 

गढ़वा : पाठक मुहल्ला निवासी आलोक प्रियदर्शी हुए लापता, तलाश में जुटी पुलिस

 
Garwha : गढ़वा के पाठक मुहल्ला निवासी आलोक प्रियदर्शी सोमवार की शाम को ही गढ़वा से रंका के लिए ब्लू कलर की स्कूटी न.JH14 E 7906 से निकले थे, लेकिन इनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है. शाम से ही इनकी कोई जानकारी घरवालों को नहीं मिली हुई है. घरवाले काफी खोजबीन कर रहे हैं इसलिए किन्ही व्यक्ति को अगर इनकी जानकारी मिले या जानकारी हो तो वह 9835671486, 8292619007 नंबर पर सूचना कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-youth-injured-in-road-accident-villagers-jammed-the-road/">धनबाद:

सड़क दुर्घटना में युवक घायल, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

स्कूटी बेच कर कहां चले गये किसी को नहीं पता

आलोक प्रियदर्शी सोमवार की शाम घर से यह कह कर निकले की वो रंका अनुमंडल इलाके में जा रहे हैं. बहुत जल्द लौट आयेंगे लेकिन अब तक वो नहीं लौटे. इधर जहां उनके परिवार के लोग किसी अनहोनी को ले कर परेशान हैं. वहीं एक नई जानकारी सामने आ रही है, वो यह है की जिस स्कूटी से वो रंका जाने के लिए निकले थे, उस स्कूटी से वो आगे नहीं गए, क्योंकि उन्होंने उक्त स्कूटी को गढ़वा शहर के टंडवा मोड़ पर ही बेच दिया. और उसके बेचे जाने से जो पैसे उन्हें मिले, वो उसे ही ले कर गए हैं. अब सवाल उठता है की जब वो स्कूटी से रंका जाने के लिए निकले थे तो उन्होंने उसे बेच क्यों दिया. और आख़िर उनके मन में क्या चल रहा था. वो सच में रंका इलाके में गए हैं या कहीं और चले गए हैं. पुलिस उन्हें खोजबिन में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-37-including-five-children-found-corona-infected-telco-area-is-becoming-a-hot-spot/">जमशेदपुर

: पांच बच्चों समेत 37 मिले कोरोना संक्रमित, टेल्को क्षेत्र बन रहा हॉट स्पॉट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही