Search

 
 
 

गढ़वा : 2 अप्रैल से सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा

 
Garhwa:  झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के निर्देशानुसार 2 से 4 अप्रैल तक सभी सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. वार्षिक परीक्षा के माध्यम से बच्चों का मूल्यांकन प्रपत्र तैयार कर संकुल स्तर पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के रंका प्रखंड संसाधन केंद्र अंतर्गत 151 विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर 7 तक अध्यनरत छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना ने पूर्व में समय सारणी प्रकाशित कर चुका है. परीक्षा के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच संकुल स्तर पर करने के लिए संकुल साधनसेविओं को निर्देशित किया गया है. परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, प्रखंड साधन सेवी सत्येंद्र कुमार कुशवाहा, महबूब अंसारी, राकेश कुमार तिवारी, संजय प्रसाद, पंकज कुमार गुप्ता, सद्दाम खान, चंदेश्वर तिवारी, प्रदीप कुमार एक्का को अनुश्रवण दल में शामिल किया गया है. अनुश्रवण दल में शामिल लोग सभी 151 विद्यालयों में परीक्षा संचालन में ऑब्जरवेशन का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-topchanchis-shrishti-hoisted-the-flag-of-success-in-bank-po-exam/">धनबाद

: तोपचांची की शृष्टि ने बैंक पीओ परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही