Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : एंटक यूनियन अध्यक्ष ने संवेदकों के खिलाफ महाप्रबंधक को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग

Advertisement
Advertisement
Garwha : जिले के भवनाथपुर प्रखण्ड में गढ़वा जिला एंटक यूनियन अध्यक्ष गणेश सिंह ने भवनाथपुर सेल महाप्रबंधक मनोज कुमार को पत्र लिख कर भवनाथपुर ग्रुप ऑफ माईनस /सेल भवनाथपुर में कार्यरत लेबर सप्लाई में संवेदकों में कार्यरत ठेका कर्मियों का आर्थिक शोषण दोहन किया जा रहा है. उन्होंने अनियमितता के जांच की मांग की है. पत्र में लिखा है कि भवनाथपुर प्रोजेक्ट में पिछले 30 महीनों से पूर्णतः बंद है, यहां तक कि कार्यरत श्रमिकों का सम्पूर्ण भुगतान भी हो चुका है, लेकिन आज भी वर्तमान में आपके यहाँ कॉन्ट्रैक्टर द्वारा सप्लाई में ठेका श्रमिक, कम्प्यूटर, बिजली, सफाई, प्रसाशनिक भवन व अस्पताल में जहां मरीजों की संख्या जीरो है जैसे जगहों पर ठेका मजदूर से कार्य लिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें–साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-ganga-maha-aarti-organized-under-namami-gange/">साहिबगंज

: नमामि गंगे के तहत गंगा महाआरती का हुआ आयोजन

भवनाथपुर सेल महाप्रबंधक से कार्रवाई की मांग

विभाग के अधिकारी व संवेदक के मिली भगत से बिना कार्य अनुभव के ठेका मजदूर से कार्य कराने के एवज में मजदूरों का आर्थिक शोषण किये जाने की शिकायत मिली है. उक्त मजदूरों का पीएफ राशि की कटौती हो रही है पर पीएफ कोड में जमा नहीं हो रहा है. ए. डब्लू ए. का भुगतान सेल द्वारा दिया जा रहा है पर श्रमिकों के खाते में राशि डालने के पूर्व उनसे नगद राशि ले ली जा रही है. यही नहीं सभी विभागों में कार्यरत संवेदकों के द्वारा श्रमिकों के कार्य पर रखने के एवज में पर महीना तीन हजार रुपया या एक वर्ष का तीस हजार रुपया तक अवैध राशि की उगाही की भी सूचना मिली है. श्रमिक संवेदक के द्वारा कार्य से हटाने की डर से अपना जुबान कहीं नही खोल रहे है. ऐसे तो कार्यरत एंजेसी अपना नाम बदल-बदल कर कार्य लेने में महारथ हासिल है, लेकिन कुछ संवेदक पिछले 25 से 30 वर्षों से कार्य कर रहे है और आपके सेल के कुछ पदाधिकारी के द्वारा इस खेल में कार्य के एवज में मोटी रकम भी लेने की सूचना है. उक्त बिंदुओं की शिकायत के आलोक में निष्पक्ष जांच कर सम्बन्धित सेल अधिकारी व संवेदक पर कार्रवाई की जाए, अन्यथा यूनियन विजिलेंस जांच कराने को बाध्य होगी. इसे भी पढ़ें–NTPC">https://lagatar.in/ntpc-swayamsiddha-ladies-club-felicitates-blind-school-teachers/">NTPC

स्वयंसिद्ध लेडीज क्लब ने नेत्रहीन स्कूल के शिक्षकों को किया सम्मानित [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही