Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : रंका प्रखंड के दो बहुप्रतिक्षित सडकों को बनाने की मिली स्वीकृति

Garhwa : रंका विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के सहयोग से सड़क बनाया जा रहा है. जिला झामुमो प्रवक्ता कार्तिक पाण्डेय और युवा प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी ने बताया कि चुनाव से पूर्व जो वादे मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जनता से की थी उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 2024 तक गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पक्की सड़क होगी. वहीं युवा प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी ने बताया कि गढ़वा विधानसभा अंतर्गत दो प्रमुख सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है. जिसमें गढ़वा प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग 75 के नवादा मोड़ से नवादा गाँव होते हुए मंझियाँव पथ के निर्माण में 4 करोड़ खर्च आएगी. वहीं रंका प्रखंड के सोनदाग चार मुहान से सीकठ होते हुए तमगे सीमा तक की 5.7 किलोमीटर सड़क के निर्माण में 6.22 करोड़ की लागत आएगी. इसे भी पढ़ें– गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-youth-killed-in-road-accident-many-injured/">गढ़वा

: सड़क हादसे में युवक की मौत, कई घायल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही