Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: गरदाहा मठ से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa: गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गरदाहा मठ से मूर्ति चोरी की घटना हुई है. खुटहेरिया पंचायत के गरदाहा मठ से अष्टधातु से निर्मित बेशकीमती मूर्ति अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है. शनिवार की सुबह जब पुजारी हरिद्वार मिश्र मंदिर का दरवाजा खोलने गए तब उन्हें पता चला. उन्होंने देखा कि गर्भ गृह के दरवाजे में लगा ताला खुला है. अंदर देखा तो राधा-कृष्ण की मूर्ति गायब है. घटना की जानकारी ग्रामीणों को भी हुई. सूचना मिलने पर कांडी पुलिस पहुंची. ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि चोरी हुई मूर्ति जल्द ढूंढी जाय. चोरों को गिरफ्तार किया जाए. इसे भी पढ़ें-   सफलता">https://lagatar.in/success-most-wanted-terrorist-abu-bakr-caught-in-uae-after-29-years/">सफलता

: 29 साल बाद UAE में पकड़ाया मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र     

पिछले वर्ष सेमौरा में भी हुई थी चोरी

थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार व मूर्ति बरामद की जाएगी. थाना प्रभारी ने कहा कि हमलोग हर संभव कोशिश करेंगे. मामले की जांच की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है की अगर चौबीस घंटे के अंदर कोई रिजल्ट नहीं मिला तो हमलोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. बता दें कि पिछले वर्ष भी सरकारी पंचायत अंतर्गत ग्राम सेमौरा और खरौंधा से राधा कृष्ण की मूर्ति चोरी हुई थी. कांडी थाना क्षेत्र में चोर लगातार मूर्ति चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें- भाषा">https://lagatar.in/language-dispute-dhanbad-district-vice-president-of-jmm-alleges-assault-complaint-in-police-station/">भाषा

विवाद : झामुमो के धनबाद जिला उपाध्यक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप, थाना में शिकायत       
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही