Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : एड वर्ल्ड कंपनी के असित चक्रवर्ती पर करोड़ों रूपये ठगने का आरोप, एफआईआर दर्ज

Garhwa:  निवेशक प्रेम कुमार ने एड वर्ल्ड कंपनी पर करोड़ों रूपये ठगने का आरोप लगाया है. एड वर्ल्ड कंपनी का कार्यालय साई वाटिका श्री साई सिटी पुंदाग में है. कंपनी के निदेशक असित चक्रवर्ती, प्रमोद पांडेय और मनोरमा सिंह के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई है. कंपनी में निवेश करा कर लाखो रुपये ठगी का आरोप लगा है. इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गयी है. इस बाबत गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव के रहने वाले प्रेम कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में प्रेम कुमार ने लिखा है कि उन्होंने एक मित्र के माध्यम से एड वर्ल्ड कंपनी के बारे में जाना. उन्हे पता चला कि यह कंपनी रजिस्टर्ड है और यह इन्वेस्टमेंट करने पर 200 दिनों में दुगना से अधिक पैसे देती है. उनका मित्र जो इस कंपनी में खुद जुड़ा हुआ था, ने कंपनी के डायरेक्टर असित चक्रवर्ती से फ़ोन पर उनकी बात करवाई. असित चक्रवर्ती ने ये प्रॉमिस किया कि कंपनी 200 दिनों में पैसा दोगना से अधिक देगी. प्रति एक लाख रुपए पर 1320 रूपये प्रतिदिन आएगा 200 दिनों तक. इसे भी पढ़ें-चंदौरी">https://lagatar.in/chandauri-barmasia-high-school-student-rahul-became-the-topper-of-third-block-by-scoring-473-marks-and-two-news-from-giridih/">चंदौरी

बरमसिया हाई स्कूल का छात्र राहुल 473 अंक लाकर बना तिसरी प्रखंड का टॉपर समेत गिरिडीह की दो खबरें  

पीड़ित ने कंपनी पर कार्रवाई की मांग की

पीड़ित प्रेम कुमार ने बताया कि डायरेक्टर से कन्फर्म होने के बाद उन्होने एक लाख रूपये नवंबर महीने में कंपनी में लगाया. इसके बाद उन्हे आईडी दी गई. वहीं उनकी पत्नी ने साढ़े तीन लाख रुपए इस कंपनी में लगा दिया. उनके भाई ने भी एक लाख रूपये दिसंबर में लगाए. एक महीना तक उन्हे 1320 रुपये प्रतिदिन मिले. पर नवम्बर महीने से उन्हे पैसे आने बंद हो गए. कहा गया कि अगले महीने सब जोड़ कर मिलेगा. फिर इसी तरह जनवरी और फरवरी और मार्च में भी कहा गया. पर पैसे आज तक नहीं मिले. प्रेम कुमार के साथ गढ़वा और पलामू के एक दर्जन निवेशकों ने भी एड वर्ल्ड में पैसा लगाया था. उनका पैसा सिर्फ तीन चार दिन ही आए और आज तक नहीं मिला. प्रेम कुमार ने थाना प्रभारी से निवेदन किया है कि कंपनी सैकड़ो लोगों के करोड़ो रूपये लेकर भागने की फ़िराक में है. कई मेहनतकशों और जरूरतमंदों का पैसा इस कंपनी में लगा है. इसलिए निवेदन है कि इस कंपनी पर कार्रवाई करते हुए उन्हे उनके पैसे दिलाने की कृपा करें. साथ ही कंपनी पर कार्रवाई करें जिससे की सैकड़ो लोगों का पैसा वापस हो सके. निवेशक प्रेम कुमार ने पत्र के साथ सारे वीडियो, ऑडियो और कागजत प्रूफ भी थाने को मुहैया कराया है. इस संबंध में केतार थाना प्रभारी रौशन कुमार वर्णवाल से दूरभाष पर संपर्क कर प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया. लेकिन उन्होने कॉल रिसीव नहीं किया. इसे भी पढ़ें-किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-result-of-kotgarh-high-school-in-matriculation-board-examination-was-97/">किरीबुरु

: मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में उच्च विद्यालय कोटगढ़ का रिजल्ट 97% प्रतिशत रहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही