Search

 
 
 

गढ़वा: अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों को लेकर जागरूकता अभियान, पुलिस ने की पहल

 
Garhwa: गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर बंशीधर नगर अनुमंडल गरबाँध में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस बाबत पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि विगत दिनों थाना क्षेत्र के जंगीपुर ग्राम स्थित उरांव टोला में अंधविश्वास में झाड़-फूंक के दौरान एक महिला की वीभत्स तरीके से हत्या कर दी गई  थी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-arrested-3-youths-with-pistol-in-loyabad/">धनबाद

: लोयाबाद में पुलिस ने पिस्टल के साथ 3 युवकों को किया गिरफ्तार

आज भी अंधविश्वास में हैं लोग

पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि आज भी लोग अंधविश्वास एवं भूत प्रेत में यकीन करते हैं. अंधविश्वास में पड़कर लोग अपना आर्थिक नुकसान करते हैं. अगर किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होती है तो सबसे पहले उसका इलाज करायें. डलिया- देवास लगाने से मरीज ठीक नहीं होता है. लोगों से अपील की गई कि झाड़-फूंक और भूत-प्रेत में विश्वास नहीं रखें. अंधविश्वास में पड़कर अपना घर बर्बाद नही करें.

शिक्षा की कमी से अंधविश्वास 

शिक्षा की कमी के कारण लोग अंधविश्वास का शिकार हो रहे हैं. पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. अंधविश्वास, डायन बिसाही के साथ-साथ नशा से दूर रहने की जरूरत है. घर की महिलाओं को शराब के खिलाफ मुहिम चलाने की जरूरत है. अगर कोई शराब का धंधा करता है, झाड़-फूंक या डलिया-देवास लगाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें. उसके विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-preparation-for-bjp-to-ensure-victory-in-the-lok-sabha-elections-two-union-ministers-were-made-cluster-in-charge/">चाईबासा

: लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा जुटी तैयारी में, दो केन्द्रीय मंत्री बनाए गए कलस्टर इंन्चार्ज
ये रहे मौजूद मौके पर थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार, एसआई विक्की कुमार, अगेस्टेन टेटे, मुखिया सिविस्टयानी केरकेट्टा, अवध कुमार, अनिल यादव, वार्ड सदस्य पारसनाथ यादव, अमर सिंह, सावित्री देवी, जितेंद्र चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी, सत्येंद्र चंद्रवंशी, मणि यादव अरविंद कुमार, चंद्रवंशी सहित  बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही