Search

 
 
 

गढ़वा ने गुमला को 2 विकेट से हराया

 
Latehar : जिला स्टेडियम में जेएससीए के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला अंडर-16 के पांचवें मैच में गुरुवार को गढ़वा ने गुमला को दो विकेट से हरा दिया. गुमला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में मात्र 137 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई. राहुल कुमार 45, एकलव्य उरांव 25 व आयुष राज ने 23 रन बनाये. गढ़वा की ओर से अंकित राज ने चार, मानश दीप तीन व अभिषेक दुबे ने दो विकेट चटकाये. जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा की टीम 27वें ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. प्रकाश यादव नाबाद 28 तथा अभिषेक कुमार नाबाद 23 रनों का योगदान दिया. गुमला की ओर से राहुल कुमार प्रसाद तीन व आशीष कुमार ने दो विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गढ़वा के अंकित राज को लातेहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने प्रदान किया. मौके पर संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव अमलेश कुमार सिंह , संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, कमेटी सदस्य नीरज कुमार सिंह, लाल आशीष नाथ शाहदेव, दिलीप कुमार प्रसाद, शैलेश कुमार, अश्विनी सिंह व श्रवण महली आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/bail-to-bachchu-yadav-from-the-high-court-but-at-the-moment-he-will-not-be-able-to-come-out-of-jail/">BREAKING

: बच्चू यादव को हाईकोर्ट से मिली बेल, फिर भी जेल ही होगा ठिकाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही