Search

 
 
 

गढ़वा : भानु प्रताप शाही ने 51 गरीब कन्याओं का कराया विवाह

 
Garhwa: जिले के भवनाथपुर टाउनशिप के मैदान में बुधवार को स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से कराया. इस मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने वैदिक मंत्रोचार के बीच पत्नी चानी शाही के साथ शादी के रस्म को पूरा किया. शादी के बाद उपहार देकर उन्हें विदा किया गया. मौके पर भानु प्रताप शाही ने कहा कि सामूहिक विवाह का यह छठा आयोजन था. इसके पहले 236 बहनों का हाथ पीला करवा चुका हूं. उन्होंने संकल्प लिया है कि वह एक हजार असहाय बहनों का विवाह करवाएंगे. विधायक ने कहा कि यह सभी लोगो के स्नेह और सहयोग से संभव हो सका है. उन्होंने कहा कि यह पल उनके जीवन का सबसे खुशी का पल है. एक भाई बनकर एक साथ 51 बहनों का डोली उठाने का सौभाग्य ईश्वर और क्षेत्र की जनता ने दिया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कोई भी बहन अपने आप को असहाय न समझें. जब तक वे जीवित हैं गरीब व असहाय बहनों की डोली उठाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि केवल वोट लेकर विधायक बनना और राजनीति करना ही उनकी जिम्मेवारी नहीं है. बल्कि समाज के प्रति अपनी नैतिक जवबदेही निभाना भी है. आनेवाली पीढ़ी को हम क्या दे सकते हैं इस चुनौती को स्वीकार करके हम यह कर पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/rejection-of-hemants-petition-is-an-example-bjp/">हेमंत

की याचिका नामंजूर होना एक नजीर : भाजपा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-28-at-19.05.21_55a287e5-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

हेमंत सरकार पार्ट टू को उखाड़ फेकेंगे : भानु प्रताप शाही

भाजपा विधायक ने झारखंड सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने जो वादा करके सत्ता हासिल किया था उस पर वह खरा नहीं उतर सकी. इंडिया गठबंधन की सरकार ने नौजवान, बेरोजगार, छात्र, किसान मजदूर सभी को छलने का काम किया है. चुनाव से पहले उन्होंने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था उसे भी पूरा नहीं किया. रोजगार देने की बात कही थी वह भी नहीं पूरा हुआ सिर्फ घोटाला और घपले में साढ़े चार साल बिता दिया. उन्होंने कहा कि अबुआ आवास में हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन के बाबुओं ने लूट मचा रखी है. जिसे राज्य की जनता देख रही है. आबुआ आवास राज्य के बाबुओं को लूटने का एक माध्यम बन गया है. गरीब जनता से आवास देने के नाम पर लूट की जा रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे राज्य के युवाओं से अपील करना चाहते हैं कि ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को सबक सिखाए. और हम सभी को संकल्प लेना होगा कि जब तक हेमंत सरकार पार्ट 2 को उखाड़ कर समंदर में नहीं फेंक देते तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-jmm-unit-staged-a-protest-at-bapu-vatika-in-ranchi/">सिमडेगा

झामुमो इकाई ने रांची के बापू वाटिका पर दिया धरना
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-28-at-19.05.20_4c40f77d-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मौके पर ये थे उपस्थित

समारोह में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूपा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, भाजपा नेता अलखनाथ पांडे, शारदा महेश प्रताप, पूर्व सांसद घुरान राम, भाजपा के लातेहार प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, सूरज कुमार गुप्ता, गढ़वा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, मनोज पहाड़िया, अनिल चौबे, भगत दयानंद यादव, राजीव रंजन तिवारी, बबलू पटवा, सोना किशोर यादव,नंद गोपाल यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण राम, धनंजय कुमार, चंदन कुमार, सुनील सिंह, शेरू सिंह सहित यूपी और बिहार के भी कई नेता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही