Search

 
 
 

गढ़वा: द्रौपदी मुर्मू को भानू प्रताप शाही ने भगवान बंशीधर की तस्वीर की भेंट

 
Garhwa: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भवनाथपुर के भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने झारखंड पहुंचने पर स्वागत किया. भाजपा विधायक ने बंशीधर मंदिर में विराजमान भगवान की तस्वीर भेंट की. झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है. वो चुनाव प्रचार के सिलसिले में रांची दौरे पर आई हैं. इस दौरान वे सांसदों और विधायकों से मिल कर समर्थन की अपील कर रही हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-batch-of-80-devotees-left-for-the-pilgrimage-to-hemkund-sahib/">जमशेदपुर

: 80 श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुण्ड साहिब की यात्रा के लिये हुआ रवाना
इस मौके पर विधायक भानू प्रताप शाही ने ने एनडीए उम्मीदवार को भगवान की तस्वीर देने के साथ जीत की अग्रिम बधाई भी दी. राम नाम अंकित सिल्क का अंग वस्त्र बुके देकर उनका स्वागत किया. भाजपा विधायक ने कहा कि उनकी जीत पक्की है और उनके कार्यकाल में देश और भी बुलंदियों पर पहुंचेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही