Search

 
 
 

गढ़वा : बाइक सवार कंटेनर से टकराया, युवक गंभीर रूप से घायल

 
Garhwa:  बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के मझिगावां बजरंग बली मंदिर के समीप सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया. रोहिला ग्राम निवासी 19 साल के बाइक सवार रवि कुमार धान लदा कंटेनर ट्रक से टकरा गया. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रवि कुमार के सिर और चेहरे में गंभीर चोट है. बिशुनपुरा पुलिस ने घटनास्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई. बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि दुर्घटना मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. कंटेनर का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-agitation-against-hit-and-run-law-continues-for-the-second-day-arson-road-jam-pedestrians-disturbed/">धनबाद

: हिट एंड रन कानून के खिलाफ आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, आगजनी-सड़क जाम, परेशान हुए राहगीर   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही