Search

 
 
 

गढ़वा: भवनाथपुर में भाजपा ने किया पौधरोपण

 
Garhwa: भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी ने पौधरोपण किया. भाजपा की केंद्रीय कमेटी की ओर से घोषित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल ईकाई भवनाथपुर के द्वारा प्रखंड में विभिन्न जगहों पर पौधरोपण किया गया. बूथ स्तर पर स्वच्छता और  पौधरोपण अभियान चलाया गया. जिसमें टाउनशिप स्थित विधायक आवास, चेरवाडीह बूथ और बैगाडीह शिव स्थान सहित अन्य जगहों पर जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज पहाड़िया, अनिल चौबे, मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता, विपिन चौबे, विनोद चौबे और कमलेश कुमार सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण किया. इसे भी पढ़ें– पर्यावरण">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-the-conference-of-environment-ministers-urban-naxals-kept-the-sardar-sarovar-dam-on-the-narmada-river-for-years/">पर्यावरण

मंत्रियों के सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, शहरी नक्सलियों ने नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध को वर्षों तक रोके रखा
मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है. सरकार की सेवा और गरीब कल्याण की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश नहीं पूरे देश में मोदी के प्रति जनता के मन में विश्वास और भी अधिक गहरा हुआ है. इसलिए भारतीय जनता पार्टी इनके जन्मदिन को सेवा के रूप में मना रही है और इसके तहत कई जनकल्याण कार्यों को किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें– जादूगोड़ा:">https://lagatar.in/jadugoda-ucils-contract-workers-took-out-a-motorcycle-rally-demanding-equal-pay-for-equal-work/">जादूगोड़ा:

समान काम का समान वेतन देने की मांग, यूसील के ठेका मजदूरों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही