Search

 
 
 

गढ़वा: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने दिया मौन धरना

 
Arun Kumar Garhwa: गढ़वा जिला मुख्यालय के रंका मोड़ पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने मौन धरना दिया. रंका मोड़ स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने एकदिवसीय मौन धरना दिया. प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपाईयों ने झारखंड के पूरे जिले में कांग्रेस को सद्बुद्धि दे भगवान नाम के बैनर के साथ धरना दिया. इसे भी पढ़ें-    रक्षा">https://lagatar.in/defense-minister-rajnath-singh-got-corona-quarantined-himself-at-home/">रक्षा

मंत्री राजनाथ सिंह को हुआ कोरोना, खुद को घर पर किया क्वारंटाइन       

कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाये

भाजपाईयों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर पंजाब सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध को लेकर अध्यक्ष लक्ष्मण राम के नेतृत्व में धरना कार्यक्रम हुआ. उन्होंने पंजाब सरकार की निंदा की और कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाये. इसमें मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, महामंत्री संतोष दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पाण्डेय, मथुरा पासवान, दशरथ पासवान, शिवधारी राम, हरिनंदन गिरी, राज कुमार मद्धेशिया, सुरेंद्र राम, कृपाल सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता और उपेंद्र दास समेत कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें-  खालिस्तान">https://lagatar.in/threats-from-khalistan-supporters-supreme-court-lawyers-got-a-call-dont-help-modi/">खालिस्तान

समर्थकों की धमकी : सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को आया फोन,मोदी की मदद न करें          
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही