Search

 
 
 

गढ़वा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया

 
Garhwa : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के द्वारा महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम चलाया गया. कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धि को हर बूथ पर हर मतदाताओं के पास पहुंचाने को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया. भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के युवा अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में इसको लेकर वार्ड नंबर 1, 7, 8 के बूथ नंबर 134, 135, 136, 137, 138, 139 में जाकर मतदाताओं को पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया. इस दौरान लोगों को 9 साल बेमिसाल का पत्रक दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से आगामी चुनाव में फिर से पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को जिताने की अपील की. कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति महिला नेत्री जिला कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता, कार्यालय मंत्री गौरीशंकर बिंद, सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल, महामंत्री यशवंत मिश्रा, उपाध्यक्ष बंधु राम, कार्यसमिति सदस्य छोटन सोनी, मनोज कुशवाहा इत्यादि लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mla-and-khatiani-party-leader-amit-mahto-surrendered-court-sent-to-jail/">पूर्व

विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही