Search

 
 
 

गढ़वा : बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा का कार्यशाला, बीजेपी के पूर्व विधायक हुए शामिल

 
Garhwa : जिले के रंका में क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, जिला अध्यक्ष भाजपा के ओमप्रकाश केसरी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर पासवान ने कार्यशाला में भाग लिया. बूथ कमेटी को सशक्तिकरण करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. ‌भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि दलित, आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग के महिलाओं को पार्टी में ऊंचे स्थान देकर उन्हें सशक्त बनाएं. हमारा बूथ कमेटी जितना सशक्त होगा उतना ही भाजपा सशक्त होगी. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः एक बार सत्ता में बैठाने के लिए महिलाओं को सशक्त करने की नितांत जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारतवर्ष आज संपूर्ण दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी के कारण भारत की साख बढ़ी है. इसे भी पढ़ें :स्वच्छता">https://lagatar.in/three-women-will-go-to-bhubaneswar-to-learn-sanitation-work/">स्वच्छता

संबंधी कार्य सीखने भुवनेश्वर जायेंगी तीन महिलाएं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/bbbb-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रितेश कुमार चौबे ने भारतीय संसद में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को पढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं को सुनाया. कार्यक्रम का संचालन चिकित्सक उमेश कुमार गुप्ता ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन उत्तरी मंडल भाजपा के अध्यक्ष बसंत प्रसाद गुप्ता ने किया. इस अवसर पर संतोष कुमार चंद्रवंशी अवतार सिंह अशोक कुमार कमलापुरी ओम प्रकाश दास संतोष कुमार तिवारी उत्तम कुमार पांडे सच्चिदानंद तिवारी उदय कुमार प्रजापति बलराम यादव विजय कुमार राम सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :3">https://lagatar.in/bjps-state-in-charge-laxmikant-vajpayee-reached-jharkhand-for-3-days/">3

दिन के झारखंड प्रवास पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही