Search

 
 
 

गढ़वा: BJYM ने प्रधानमंत्री के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

 
Arun Kumar Garhwa: भाजयुमो गढ़वा ने शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया. भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे की अध्यक्षता में रंका मोड़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम किया गया. भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा ने कहा कि इंडिया गेट पर आजादी के महानायक सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की घोषणा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महापुरुषों का सम्मान किया है. उन्होंने कहा कि आजाद भारत में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी महापुरुष की भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर लगने जा रही है. सुभाषचन्द्र बोस ने देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया था. प्रधानमंत्री ने ऐसे महापुरुषों की प्रतिमा लगाकर देश के युवाओं का मान बढ़ाया है. इसे भी पढ़ें-   कांग्रेस">https://lagatar.in/the-return-of-two-former-state-presidents-of-congress-soon-sukhdev-will-meet-rahul-today-pradeep-also-went-to-delhi/">कांग्रेस

के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की वापसी जल्द! आज राहुल से मिलेंगे सुखदेव, प्रदीप भी गये दिल्ली      
BJYM जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम के माध्यम से जनता अपना समर्थन कर सकती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महापुरुषों का मान बढ़ाकर देश का मान बढ़ाया है. कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र विश्वकर्मा, कैलाश कश्यप, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी बृजेन्द्र पाठक, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान, जिला मंत्री संजय जायसवाल, जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, नवीन जायसवाल, अमन चौबे और दिनेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  बेरमो">https://lagatar.in/bermo-petrol-subsidy-application-slow/">बेरमो

: पेट्रोल सब्सिडी आवेदन की रफ्तार धीमी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही