Search

 
 
 

गढ़वा : कदाचारमुक्त रही बोर्ड परीक्षा, परीक्षार्थी के उज्ज्वल भविष्य की कामना

 
Ketar, Garhwa: केतार प्रखंड के इकलौते सेंटर मध्य विद्यालय केतार में मैट्रिक की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ. केंद्राधीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि अंग्रेजी विषय में कुल 382 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया. एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं थे. उन्होंने कहा कि अभी तक जो परीक्षा हुआ सभी कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से हुआ है. परीक्षा में दंडाधिकारी नसीम अंसारी, महिला परिवेक्षिका जागृति कुमारी, एसआई कन्हाई बैठा पुलिस बल के साथ तैनात थे. केंद्राधीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने शिक्षक, परीक्षाकर्मी को परीक्षा में दिल से सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया और सभी परीक्षार्थी की उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर शिक्षक राजनाथ राम, नवीन प्रकाश, धनंजय कुमार, संतोष कुमार, शिवनाथ राम, राजू सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, गीता कुमारी, विभा कुमारी, मनोज दास, मनोरंजन कुमार, सुधा कुमारी, उदय शंकर वैद्य, उपेंद्र पाल, नरेंद्र विश्वकर्मा आदि शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लोहरदगाः">https://lagatar.in/lohardaga-militants-opened-fire-jcb-operator-shot-in-hand/">लोहरदगाः

उग्रवादियों ने की फायरिंग, जेसीबी ऑपरेटर के हाथ में लगी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही