Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : मेराल में घर की दीवार गिरने से प्रेमी की मौत, प्रेमिका घायल

Advertisement
Advertisement
Garhwa : घर की दीवार गिरने से प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका घायल हो गई. यह घटना जिले के मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव में शुक्रवार की देर रात हुई है. जहां बारिश की वजह से एक घर की दीवार गिरने और उसके नीचे दबने से युवक की मौत हो गई. जब प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ घर पर था तभी यह घटना हुई.इस घटना में प्रेमिका के दोनों पैर टूट गए. शोर सुन जब लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों को मलबे से बाहर निकाला. इसे भी पढ़ें - आर्थिक">https://lagatar.in/many-lawyers-are-financially-broken-know-what-the-council-and-district-bar-association-did-in-the-last-18-months/91708/">आर्थिक

रूप से टूट चुके हैं कई वकील, जानें पिछले 18 महीनों में काउंसिल और जिला बार एसोसिएशन ने क्या किया?

प्रेमी तीन बच्चों का है पिता  

मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी तीन बच्चों का पिता है, जबकि प्रेमिका को उसके पति ने छोड़ दिया है. मृतक की पहचान सिरहे गांव के सुरेंद्र मेहता उर्फ बाबूराम के रूप में की गई. जानकारी के मुताबिक महिला अपने रिश्तेदार के बेटे की शादी में मेराल थाना क्षेत्र के सिरहे गांव आई थी. बारात जाने के बाद महिला ने मौका पाकर अपने प्रेमी सुरेंद्र मेहता को गांव में बुला लिया. वे लोग बिजली सब स्टेशन के बगल में जर्जर खपरैल घर में चले गए. इसी दौरान घर की दीवार बारिश के कारण गिर गई. इस घटना में प्रेमी सुरेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.जबकि महिला के दोनों पैर टूट गए. इसे भी पढ़ें -सासाराम">https://lagatar.in/sasaram-uncontrolled-truck-crushed-10-people-4-including-2-children-died/91699/">सासाराम

: अनियंत्रित ट्रक ने 10 लोगों को कुचला, 2 बच्चे समेत 4 की मौत

 घटना के समय आपत्तिजनक स्थिति में थे दोनों

घटना के समय दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे. घटना के बाद घायल महिला की चीख पुकार से अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे. और उसे मलबे से बाहर निकाला. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है. इसे भी पढ़ें -फ्लाइंग">https://lagatar.in/cm-nitish-expressed-grief-over-the-death-of-flying-sikh-said-irreparable-loss-to-the-sports-world/91694/">फ्लाइंग

सिख के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, कहा, खेल जगत को हुई अपूरणीय क्षति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही