Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : भाभी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Garhwa : जिले के माझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत अधोरा टोला चाका निवासी अभिनंदन राम ने अपनी भाभी की गड़ासा से गर्दन काटकर हत्या कर दी. भाभी अनीता कुंवर की हत्या के बाद देवर अभिनंदन राम फरार था. पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी. घटना के 24 घंटा के अंदर हत्या के आरोपी देवर गिरफ्तार कर लिया गया. प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि 12 सितंबर को माझिआंव थाना में अभिनंदन राम ने अपने भाभी को गढासा से गर्दन पर वार कर दिया था. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के क्रम में रात 9 बजे अनिता कुंवर की मौत हो गई. मृतका के भाई संजय राम के दिए गए बयान के आलोक के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. हरिनंदन राम की पत्नी अनीता कुंवर के हत्यारे को पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतिया खाला से गिरफ्तार कर लिया गया. अभियुक्त को पकड़ने में थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, विकास कुमार तथा सशस्त्र बल का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :इंडिया">https://lagatar.in/india-decides-to-finalize-seat-coordination-soon-first-meeting-to-be-held-in-bhopal/">इंडिया

का सीटों के तालमेल को जल्द अंतिम रूप देने का फैसला, भोपाल में होगी पहली सभा

दूसरी खबर

आश्रितों को दी गई अनुकंपा के आधार पर नौकरी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/13rc_m_158_13092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Garhwa  विभिन्न विभागों में सेवा काल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई. जिला अनुकंपा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिला समाहरणालय संवर्ग अंतर्गत वर्ग- 03 (निम्न वर्गीय लिपिक) एवं वर्ग- 04 (अनुसेवक) के पद पर नियुक्ति के लिए उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में आनंद कुमार पांडे, निम्न वर्गीय लिपिक, अनुरूपा बखला, निम्न वर्गीय लिपिक एवं शिवम कुमार रजक, निम्न वर्गीय लिपिक शामिल हैं. उपायुक्त शेखर जमुआर ने सभी नवनियुक्त लिपिकों को शुभकामनाएं दी तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी अनुरूप निष्ठा से करने को कहा. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर स्थापना उप समाहर्ता अरुण उरांव, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार सिंह एवं कर्मी ऋचा कुमारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-farmer-halla-bol-movement-public-awareness-campaign-launched-4-news-including/">हजारीबाग

: किसान हल्ला बोल आंदोलन जनजागरण अभियान चला समेत 4 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही