Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : बुधन यादव बने बजनवा घाटी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Ranka, Garhwa:  रंका अनुमंडल क्षेत्र के खरडीहा पंचायत अंतर्गत बजनवा हनुमान मंदिर के प्रांगण में बैठक हुई. 6 साल बाद दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन करते हुए बुधन यादव को अध्यक्ष बनाया गया. वहीं ललित तिवारी को सचिव जबकि विनोद पांडेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. पारस पांडेय को पूजा कमेटी का संरक्षक, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव को पूजा कमेटी का संरक्षक हम खरड़िया पंचायत के सभी जनता को सदस्य, अरुण कुमार यादव और प्रमोद कुमार यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया. हर साल की भांति इस वर्ष भी पूजा एवं भंडारा का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-tribute-paid-to-late-journalist-amit-mishra-at-the-press-club-on-his-first-death-anniversary/">रांचीः

दिवंगत पत्रकार अमित मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब में दी गई श्रद्धांजलि

रामलीला और भव्य भंडारे का भी होगा आयोजन

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष बुधन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष हनुमान मंदिर के प्रांगण में भव्य रामलीला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. दुर्गा पूजा समिति अनुमंडल मुख्यालय के अन्य पूजा समितियों की अपेक्षा बेहतर कार्य का प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है ताकि अनुमंडल मुख्यालय वासियों का ध्यान इस पूजा समिति की तरफ आकर्षित किया जा सके. इस अवसर पर खरड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव ने कहा कि यह पूजा समिति का छठा वर्ष है. इस वर्ष पूजा समिति ने कुछ नया करने का निर्णय लिया है. अनुमंडल मुख्यालय के पास का क्षेत्र होने के कारण अनुमंडल वासियों का ध्यान इस पूजा समिति की ओर आकृष्ट हो जिसके लिए तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-press-club-meeting-will-be-held-quarterly-plan-will-be-made-for-the-benefit-of-journalists-along-with-clean-journalism/">आदित्यपुर

: त्रैमासिक होगी प्रेस क्लब की बैठक, स्वच्छ पत्रकारिता के साथ पत्रकार हित के लिए बनेगी योजना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही