Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: भंडरिया में शिविर का आयोजन, बैंक खाता खोलने के लिए लिये आवेदन

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa: गढ़वा के भंडरिया प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया. इसमें एचडीएफसी बैंक द्वारा करीब एक सौ विद्यार्थियों का खाता खोलने के लिए आवेदन लिया गया. बैंक कर्मी ने कहा कि बच्चों का उसके माता-पिता के साथ संयुक्त खाता खोला जाएगा. इसके लिए बच्चों को उसके माता-पिता के साथ फोटो, आधार कार्ड और पहचान पत्र देना अनिवार्य होगा. उन्होंने कहा कि जिस विधार्थी के कागजात दुरुस्त है, उन सभी का आवेदन ले लिया गया है. बच्चों के खाता नंबर संबंधित विद्यालय को भेज दिया जाएगा. शिविर में भंडरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के वैसे बच्चे शामिल हुए थे, जिनका अभी तक बैंक में खाता नहीं खुल पाया था. इसे भी पढ़ें- 12">https://lagatar.in/tribal-native-united-front-meeting-regarding-12-march-rally/">12

मार्च की रैली को लेकर आदिवासी मूलवासी संयुक्त मोर्चा की बैठक         
विद्यार्थियों की खाता नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति सहित अनेक प्रकार की राशि उनके खाते में नहीं जा पा रही थी. बच्चों का खाता खुलवाने के लिए सभी विद्यालय के बच्चे अभिभावकों के साथ शिविर में पहुंचे थे. शिविर में अधिकांश बच्चों के आवेदन आधार कार्ड में त्रुटि होने के कारण जमा नहीं हो सके. उन्हें सभी दस्तावेज सुधार कर लाने का निर्देश दिया गया है. भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में करीब 3000 विद्यार्थियों का खाता नहीं खोला जा सका है. इन बच्चों को खाता खुलवाने के लिए बीआरसी कार्यालय द्वारा शिक्षकों को निर्देश दिया गया था. मौके पर शमशेर आलम, विजय कृष्णन, प्रभारी बीपीओ सत्यनारायण यादव, विनेशर सिंह, शिक्षक सतीश उपाध्याय, रामबली, शिव कुमार बाखला और संजय तिवारी सहित काफी लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-   गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-rahul-gandhi-surrounds-pm-modi-on-6-thousand-crore-coal-scam-demands-inquiry-by-supreme-court-judge/">गुजरात

 : 6 हजार करोड़  के कोयला घोटाले पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग     
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही