Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : परमेश्वरी अस्पताल में हर माह दूसरे और चौथे रविवार को कैंसर मरीजों का होगा नि:शुल्क इलाज

Garhwa :   झारखंड के सुदूरवर्ती जिला गढ़वा के परमेश्वरी अस्पताल में कैंसर रोगियों के इलाज के लिए निशुल्क कैंसर परामर्श केंद्र खोला जा रहा है. जहां हर माह के दूसरे और चौथे रविवार को कैंसर रोगियों का नि:शुल्क इलाज किया जायेगा. साथ ही मरीज मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के चिकित्सक मदन प्रसाद गुप्ता से नि:शुल्क परामर्श भी ले सकेंगे. इस बात की जानकारी परमेश्वरी अस्पताल के ज्वाला प्रसाद सिंह ने दी. ज्वाला प्रसाद सिंह ने बताया कि लाचारी, बेबसी और गरीबी के कारण सैकड़ों मरीज कैंसर के इलाज के अभाव में अपनी जान गवा देते हैं.  इसलिए हर माह दूसरे और चौथे रविवार को कैंसर रोगियों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है. (पढ़ें, गावां">https://lagatar.in/gawan-police-administration-silent-against-illegal-sand-business/">गावां

: अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन मौन)

रांची, देवघर, दुमका और गढ़वा में खोला जा रहा निशुल्क कैंसर परामर्श केंद्र 

चिकित्सक मदन गुप्ता ने कहा कि मुंबई, बिहार और झारखंड में कैंसर रोगियों की संख्या अधिक है. इसलिए झारखंड के रांची, देवघर, दुमका और गढ़वा में गरीबों के लिए निशुल्क कैंसर परामर्श केंद्र खोला जा रहा है. ताकि कैंसर जैसी भयावह बीमारी से लोगों की जान बचायी जा सके.  इस अवसर पर संतोष कुमार सहित काफी संख्या में परमेश्वरी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-266-vehicle-owners-dto-office-will-take-action-do-not-deposit-tax/">रांची

: 266 वाहन मालिकों पर DTO ऑफिस करेगा कार्रवाई, जमा नहीं करते टैक्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही