Search

गढ़वा : भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

Dhurki, Garhwa:  पलामू के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आरोप है कि बीडी राम ने बिना प्रशासनिक अनुमति के पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं के साथ मिलन समारोह का आयोजन किया था. मामले की जानकारी मिलने पर 72 घंटे बाद बुधवार की सुबह धुरकी बीडीओ सह सीओ जुल्फिकार अंसारी के आवेदन के आधार पर सांसद विष्णु दयाल राम एवं अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला (धुरकी थाना कांड संख्या- 38/24) दर्ज कराया है. आरोप है कि आचार संहिता के दौरान पंचायत सचिवालय, अंबाखोरया में बिना अनुमति मिलन समारोह का आयोजन कर राजनीतिक नारेबाजी की थी. इसे भी पढ़ें-किशोर">https://lagatar.in/kishore-resigns-from-rjd-was-hurt-by-not-being-made-candidate-from-palamu/">किशोर

का राजद से इस्तीफा, पलामू से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से थे नाराज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp