Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : 61527 विद्यार्थियों को निःशुल्क दिये गये जाति प्रमाण-पत्र, 90295 आवेदन हुए थे प्राप्त

Garhwa : जिले के कुल 61527 विद्यार्थियों को निःशुल्क जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया. सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी स्कूलों में कैंप लगाकर विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र दिये गये. मई 2022 से अबतक कुल 90295 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किये गये. जिसमें से 61527 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया गया. इसकी जानकारी डीसी रमेश घोलप ने दी. रमेश घोलप ने बताया कि सरकारी स्कूलों में क्लास एक से 12 तक के विद्यार्थियों को अभियान चलाकर जाति प्रमाण-पत्र देने का काम किया जा रहा है. पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. (पढ़ें, BJP">https://lagatar.in/bjp-state-president-deepak-prakash-surrendered-in-mp-mla-court-court-granted-bail/">BJP

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने MP-MLA कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट ने दी जमानत)

विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में हो रही थी परेशानी

दरअसल छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में कठिनाइयां हो रही थी. जिसको देखते हुए सरकार ने निःशुल्क जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जिसके तहत अभियान चलाकर सरकारी स्कूलों में क्लास 1 से 12वीं तक की अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क जाति प्रमाण-पत्र देने का काम किया जा रहा है. डीसी ने बताया कि मई 2022 से अबतक कुल 90295 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किये गये. जिसमें से 61527 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया गया. कुल 2930 आवेदन रिजेक्ट हुए. जबकि 25838 आवेदन प्रोसेस में हैं, जिन्हें जल्द जाति प्रमाण-पत्र इश्यू कर दी जायेगी. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-rajesh-thakur-will-hold-dialogue-with-district-and-block-presidents-aimim-convenes-executive-meeting-on-29/">रामगढ़

उपचुनाव : जिला और प्रखंड अध्यक्षों संग राजेश ठाकुर करेंगे संवाद, AIMIM ने 29 को बुलायी कार्यकारिणी बैठक

अनुसूचित जाति के कुल 17061 विद्यार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र

अनुसूचित जाति के कुल 23952 आवेदन प्राप्त किये गये थे, जिसमें से 17061 को प्रमाण-पत्र दिया गया. जबकि 1242 रिजेक्ट और 5649 आवेदन प्रोसेस में है. वहीं अनुसूचित जनजाति के कुल 14077 आवेदन प्राप्त किये गये थे. जिसमें 10259 निर्गत कर दिये गये, 568 रिजेक्ट और 3250 आवेदन प्रोसेस में है. पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 52266 आवेदन प्राप्त किये गये थे. जिसमें 34207 इश्यू, 1120 रिजेक्ट और 16939 आवेदन प्रोसेस में है. इसे भी पढ़ें : बहुविवाह,">https://lagatar.in/sc-to-set-up-new-five-member-bench-to-hear-polygamy-nikah-halala-practice/">बहुविवाह,

निकाह हलाला प्रथा पर सुनवाई के लिए पांच-सदस्यीय नयी पीठ का गठन करेगा सुप्रीम कोर्ट

विभिन्न प्रखंडों में इतने विद्यार्थियों को इश्यू किये गये प्रमाण पत्र

गढ़वा के विभिन्न प्रखंडों में सरकारी स्कूलों के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र इश्यू किया जा रहा है. इसकी स्थिति इस प्रकार है: बरडीहा प्रखंड में 5490 प्राप्त आवेदन में से 5084, भंडरिया में 4551 प्राप्त आवेदन में से 3671, भवनाथपुर में 5790 प्राप्त आवेदन में से3536, बिशुनपुरा में 2364 प्राप्त आवेदन में से 989, चिनिया में 2064 प्राप्त आवेदनमें से1265, डंडा में 1732 प्राप्त आवेदन में से 1546, डंडई में 2323 प्राप्त आवेदन में से 2012, धुरकी में 3699 प्राप्त आवेदन में से 1973, गढ़वा में 9342 प्राप्त आवेदन में से  5270, कांडी में 7942 प्राप्त आवेदन में से 7689, केतार में 2250 प्राप्त आवेदन में से 1774, खरौंधी में 2759 प्राप्त आवेदनमें से 2559, मंझिआंव में 7533 प्राप्त आवेदन में से 5288, मेराल में 11393 प्राप्त आवेदन में से 6320, नगर उंटारी में 5944 प्राप्त आवेदन में से 4118, रमकंडा में 2833 प्राप्त आवेदन में से 2317, रमना में 5885 प्राप्त आवेदन में से 2301, रंका में 4303 प्राप्त आवेदन में से 2768, सगमा में 2098 प्राप्त आवेदन में से 1047 जाति प्रमाण-पत्र निर्गत किये गये.

जिला स्तर पर अधिकारियों और स्कूल के प्रिसिंपल के साथ वर्कशॉप 

रमेश घोलप ने बताया कि बाकी बचे प्रमाण-पत्र जो निर्गत किये जाने हैं, उसको लेकर जिला स्तर पर सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक और सभी बीईईओ के साथ वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इसमें अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिये गये. साथ ही सभी स्कूलों के प्रिसिंपल के साथ भी प्रखंड स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर अभियान की सारी जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-7-sand-laden-tractors-and-2-stone-metal-laden-highway-seized/">चतरा

: 7 बालू लदे ट्रैक्टर और 2 स्टोन मेटल लदे हाईवा जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही