Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : चंदन जायसवाल ने डीसी से दुकान निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की समेत 3 खबरें

Garhwa : गढ़वा नगर परिषद ने 40 लाख रुपए की लागत से मिनी बस स्टैंड- टेम्पो स्टैंड का निर्माण कराया था. वहां डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है. सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल ने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उक्त स्टैंड की भूमि पर अतिक्रमण करते हुए दुकान निर्माण कराने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है. इससे स्टैंड का क्षेत्रफल अपेक्षा से अधिक कम हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे ट्रैफ़िक जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी और डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दलित समाज के लोगो द्वारा किया जाना वाला सामाजिक कार्यक्रम भी प्रभावित होगा. ज्ञापन सौंपने वालों में पुष्परंजन, संजय सिंह, सिकंदर कुमार रवि, विक्की रवि, राजू रंजन, बाल्मीकि रवि, राजन कुमार, दीपक कुमार, कंचन राम, चंदन राम, उदय राम, शिवचरण राम, अखिलेश रवि, निखिल कुमार, रवि ठाकुर, संतोष प्रसाद, गुड्डू डोम शामिल थे. इसे भी पढ़ें :युवा">https://lagatar.in/youth-power-indias-biggest-asset-vice-chancellor-dr-sengar/">युवा

शक्ति भारत की सबसे बड़ी पूंजी : कुलपति डॉ सेंगर
दूसरी खबर

टैंकर से जलापूर्ति की हुई शुरूआत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/tttt-6.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> गढ़वा: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के भावी अध्यक्ष प्रत्याशी संध्या सोनी व युवा समाजसेवी दौलत सोनी के द्वारा शनिवार को नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में जलापूर्ति की शुरूआत की गई. टैंकर से जलापूर्ति की शुरुआत चिनिया मोड़ स्थित माँ काली मंदिर के प्रांगण से टैंकर को हरी झंडी दिखाकर किया गया. मौके पर संध्या सोनी ने कहा कि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए टैंकर से जलापूर्ति की शुरुआत की गई है. ताकि नगर परिषद के विभिन्न वार्ड के लोगों को पेयजल की समस्या नही झेलनी पड़े. मौके पर डॉ पंकज प्रभात, सर्राफा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर नाथ सोनी, पृथ्वीनाथ कश्यप, मोहन सोनार, ब्रजेश दुबे, राजकुमार गुप्ता, विवेक सिन्हा, विशाल गुप्ता, मनोज पांडेय, सनी कुमार, सुनील कुमार, छोटन गोंड, आदित्य दुबे, मनोज कुमार, पवन सोनी, चंदन स्वामी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-police-destroyed-seven-pressure-id-bombs/">चतरा

: सात प्रेशर आईडी बम को पुलिस ने किया नष्ट
तीसरी खबर

अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोग घायल

गढ़वा नगर उंटारी मार्ग पर शनिवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मेराल थाना क्षेत्र के बाना गांव निवासी आबिद अहमद सिद्धकी का पुत्र आशिक खान बताया गया है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं दूसरी घटना में गढ़वा नगर उंटारी मार्ग पर बहियार खुर्द के पास एक व्यक्ति घायल हो गया घायल व्यक्ति गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौजीया गांव निवासी बीकेंद्र विश्वकर्मा का पुत्र दिलीप कुमार विश्वकर्मा बताया गया है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही