Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : 25 हजार रुपये घूस लेते मुखिया और उसका पति रंगेहाथ गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

Garhwa : गढ़वा के रमना प्रखंड के हारादाग पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी और उसके पति बृजलाल विश्वकर्मा को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों को गिरफ्तार कर एसबीसी टीम मेदिनीनगर ले गयी है. मुखिया पर पंचायत के बिगू चौधरी ने डोभा निर्माण में 25 हजार घूस मांगने का आरोप लगाते हुए एसीबी से शिकायत की थी. बिगू चौधरी ने एसीबी को बताया था कि मनरेगा के तहत उसके पंचायत में एक डोभा स्वीकृत्त हुआ था, जिसे वह लेना चाहता था. जिसके लिए नामित करने और उपयोगिता प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है. पंचायत सेवक, रोजगार सेवक और उपमुखिया ने उपयोगिता प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर कर दिया था, लेकिन मुखिया हस्ताक्षर के लिए 25 हजार रुपये की मांग कर रही थी. मगर बिगू चौधरी घूस नहीं देना चाहता था. जिसके बाद उसने सारी बात आवेदन के माध्यम से एसीबी को बताई. एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, मामला सही पाए जाने के बाद एक टीम गठित कर रणनीति के तहत मुखिया और उसके पति को 25 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. मुखिया की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. इसे भी पढ़ें : त्रिपुरा">https://lagatar.in/bjp-in-tripura-return-of-bjp-alliance-in-nagaland-possibility-of-hung-assembly-in-meghalaya/">त्रिपुरा

में भाजपा, नगालैंड में BJP गठबंधन की वापसी तय, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही