Search

 
 
 

गढ़वा : विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चे हुए सम्मानित

 

स्कूल के बच्चें सभी क्षेत्र में बेहतर कर रहे : निदेशक

Garhwa : उमेश सिंह एजुकेशनल एवं वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल बेलचंपा में बुधवार को पुरस्कार का वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के निदेशक अमित सिंह ने दीप जलाकर किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष स्कूल परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है. प्रदर्शनी में बेहतर करने वाले बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत भी किया जाता है. उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर 2023 को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. जिसका पुरस्कार वितरण आज किया गया है. विज्ञान प्रदर्शनी में प्राप्त प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. इस विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार हिमांशु और उसके ग्रुप को न्यू पार्लियामेंट और ओल्ड पार्लियामेंट के लिए पुरस्कृत किया गया. द्वितीय पुरस्कार दीपिका और उसके ग्रुप को ट्रांसपोर्टेशन ऑफ ब्लड के लिए पुरस्कृत किया गया. तृतीय पुरस्कार माही और उसके ग्रुप को मल्टीपरपज प्रोजेक्ट बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया. मौके पर विद्यालय के संस्थापक उमेश सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा 22वीं क्रिकेट टूर्नामेंट में उपविजेता होने पर उन्हें सम्मानित किया गया. वहीं विदाई समारोह में विद्यालय की शिक्षिका मधु चौबे को निदेशक द्वारा शॉल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य दीपक तिवारी, विद्यालय के वरीय शिक्षक शैलेश चौबे, अजीत तिवारी, मोहम्मद लतीफ, नंदन ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, पीयूष पांडेय, विकासदीप चौबे, आभा चौबे, नूतन दुबे, प्रतिभा शुक्ला, प्रतिमा कुमारी, अंजली कुमारी, चंचल कुमारी आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  बड़ी">https://lagatar.in/gumla-acb-team-caught-deo-and-computer-operator-taking-bribe-of-one-lakh/">बड़ी

खबर : गुमला डीईओ व कंप्यूटर ऑपरेटर एक लाख घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही