Search

 
 
 

गढ़वा : CJI एन वी रमना ने बंशीधर नगर अनुमंडल के सिविल कोर्ट का किया ऑनलाइन उद्घाटन

 
Garhwa : जिले के बंशीधर नगर अनुमंडल में सब डिविजन कोर्ट का उद्घाटन किया गया. भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने रांची सिविल कोर्ट से सिविल कोर्ट का ऑनलाइन उद्घाटन किया. रांची सिविल कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया. इस ऐतिहासिक क्षण का सीधा प्रसारण सिविल कोर्ट परिसर में बड़े एलईडी स्क्रीन पर किया गया. (पढ़ें, CJI">https://lagatar.in/cji-justice-nv-ramana-inaugurates-two-sub-division-courts-online/">CJI

न्यायमूर्ति एन वी रमना ने दो सब डिवीजन कोर्ट का किया ऑनलाइन उद्घाटन)

पारंपरिक तरीके से एनवी रमना का किया गया स्वागत

कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची न्यायिक अकादमी झारखंड और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची द्वारा किया गया था. CJI का न्यायिक अकादमी परिसर में पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. बैंड बाजे के धुन के साथ एनवी रमना को कार्यक्रम स्थल पर ले जाया गया. स्कूल के बच्चों ने पदाधिकारियों के ऊपर फूलों की वर्षा भी की. उद्धाटन से पहले डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिये नगर उंटारी शहर का परिचय कराया गया. इसे भी पढ़ें : शिवसेना">https://lagatar.in/whose-shiv-sena-is-election-commission-asks-eknath-shinde-and-uddhav-thackeray-faction-to-submit-documents-by-august-8/">शिवसेना

किसकी होगी, चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट को 8 अगस्त तक दस्तावेज जमा करने को कहा

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

सिविल कोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधान जिला जज राजेश शरण सिंह, डीसी रमेश घोलप, एसपी अंजनी कुमार झा, एसडीओ आलोक कुमार, डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी समेत कई लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा, डीएफओ सौराष्ट्र शुक्ला, परेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, वैधनाथ तिवारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शम्भू नाथ सौदागर, हृदयानंद कमलापुरी, शैलेश चौबे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-fight-in-land-dispute-one-dead/">लोहरदगा

: जमीन विवाद में मारपीट, एक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही