Search

 
 
 

गढ़वा : बच्चों में होनी चाहिए साफ-सफाई की आदतें- अमरेंद्र कुमार

 
Garhwa: गढ़वा जिला के रंका प्रखंड के कंचनपुर पंचायत के हुन्हे कला ग्राम के समुदायिक केंद्र में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया. जिसमे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया. चौपाल को संबोधित करते हुए जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत अभियान के उत्प्रेरक मनीष कुमार चौबे ने बताया कि स्वच्छता व शौचालय का नियमित उपयोग हम सभी के लिए जरूरी है. इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया. वहीं समाजसेवी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों में साफ-सफाई की आदत होनी चाहिये. कार्यक्रम के समापन के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम में सतेन्द्र कुमार, अमरेन्द्र कुमार, ममता देवी, रेखा देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही. इसे भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-students-of-dav-swang-started-cleanliness-awareness-campaign/">बेरमो

: डीएवी स्वांग के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही