Search

 
 
 

गढ़वा: CO ने सुखाड़ को लेकर मुखिया प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

 
Garhwa: जिले के रंका अंचल पदाधिकारी शम्भु राम ने सुखाड़ राहत योजना को लेकर बैठक की. पंचायत सचिवालय में बैठक हुई. सीओ ने कहा कि सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ लेने के लिए सभी किसान व आम ग्रामीण जनता अपना ऑनलाइन खतियान सहित आधार कार्ड और पासबुक के फोटो कॉपी सहित ओटीपी के लिए अपना मोबाइल नंबर किसान मित्र के पास जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें. उन्होंने बताया कि भविष्य में किसी भी परेशानी से बचने के लिए आप सभी अपनी जमीन के कागजात वंशावली के साथ अप टू डेट रखें. अगर किसी कारणवश किसी का जमीन रशीद ऑनलाइन नहीं हुआ है तो फिलहाल ऑफलाइन से उसका रजिस्ट्रेशन हो सकता है. लेकिन उनको यह ध्यान रखना होगा कि समय रहते उनको अपना रशीद ऑनलाइन करवा लेना होगा. तभी लाभुकों को सूखा राहत से संबंधित योजना का लाभ दिया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-attack-on-the-modi-government-at-the-center-taunted-how-will-they-see-inflation/">राहुल

गांधी का केंद्र की मोदी सरकार पर हमला, तंज कसा, इन्हें महंगाई कैसे दिखेगी… आंखों पर अहंकार की पट्टी है
बैठक में रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश मधेशिया, कृषि विभाग के बीपीएम धनंजय कुमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष बसंत प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्तोष चंद्रवंशी, किसान मित्र नंदू रावत, स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार, अरविंद साव, संदेश कुमार चौबे, वार्ड पार्षद दिनेश कुमार, उपेंद्र प्रसाद, अनिल मधेसिया और शोभा देवी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें- सुब्रमण्‍यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-wraps-up-pm-modi-with-nehru-and-vajpayee-on-taiwan-tibet-policy/">सुब्रमण्‍यम

स्‍वामी ने ताइवान-तिब्बत नीति पर नेहरू और वाजपेयी के साथ पीएम मोदी को भी लपेटा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही