Search

 
 
 

गढ़वा : जनता दरबार में समस्या लेकर पहुंचे फरियादी, समाधान का मिला आश्वासन

 
Garhwa : डीसी शेखर जमुआर के निर्देश पर मंगलवार को डीआरडीए निदेशक दिनेश प्रसाद सुरीन ने समाहरणालय सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी. वहीं समस्याओं के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये. जनता दरबार में पेंशन, आवास, राशनकार्ड, राशन वितरण, जमीन विवाद, जमीन सीमांकन, अतिक्रमण समेत अन्य समस्याओं को लेकर फरियादी पहुंचे थे. सर्वप्रथम नगर उंटारी प्रखंड के जंगीपुर ग्राम निवासी रिंकू देवी, पति- भगवान राम ने नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया. मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय को निर्देशित किया गया. रमना प्रखंड के ग्राम चनाकला निवासी नागेंद्र चमार, पिता स्व. पच्चु चमार ने अपनी जमीन का ऑनलाइन नामांतरण करने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए रमना सीओ को निर्देश दिया गया. वहीं धुरकी प्रखंड के ग्राम मिर्चाइया निवासी शकील अंसारी, पिता मोहम्मद जहूर अंसारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का लाभ लिया है, मगर ससमय दूसरे क़िस्त की राशि का भुगतान नहीं किया गया. शकील अंसारी की समस्या का समाधान करने का निर्देश धुरकी बीडीओ को दिया गया. जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sanjeevs-application-regarding-cctv-footage-in-neeraj-murder-case-rejected/">धनबाद

: नीरज हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज संबंधी संजीव का आवेदन खारिज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही