Search

 
 
 

गढ़वा : जनता दरबार में पेंशन, आवास, राशन, जमीन विवाद की समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी

 
डीआरडीए निदेशक दिनेश प्रसाद सुरीन ने सुनी समस्याएं, निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिया निर्देश Garhwa : गढ़वा डीसी शेखर जमुआर के निर्देश पर मंगलवार को डीआरडीए निदेशक दिनेश प्रसाद सुरीन ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में पेंशन, आवास, राशनकार्ड, राशन वितरण, जमीन विवाद, जमीन सीमांकन, अतिक्रमण समेत कई समस्याओं को ग्रामीण पहुंचे. डीआरडीए निदेशक ने बारी-बारी से सभी की समस्याएं सुनी एवं यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. सर्वप्रथम मझिआंव प्रखंड के वार्ड संख्या 8 निवासी सरिता देवी, पति-जय कुमार चौधरी ने नए राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया. मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया गया. गढ़वा प्रखंड के ग्राम टंडवा निवासी प्रेमचंद राम, पिता- स्व. गणेश राम ने गलत तरीके से भूमि अधिग्रहण किए जाने के संबंध में आपत्ति दर्ज कराई. मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अपर समाहर्ता कार्यालय को निर्देश दिया गया. कांडी प्रखंड के लमारी कला निवासी भागीरथ साव, पिता-स्व. सोमारू साव ने अपनी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने के संबंध में आवेदन दिया, मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए कांडी सीओ को निर्देश दिया गया. बरडीहा प्रखंड के नावाडीह निवासी आशीष कुमार, पिता- नंदू साह ने अपने राशन कार्ड में परिवार के छूटे हुए सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. सभी की समस्याएं सुनने के बाद डीआरडीए निदेशक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. साथ ही फरियादियों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद-गया">https://lagatar.in/coupling-of-parcel-vehicle-broken-on-dhanbad-gaya-railway-line-operations-stalled/">धनबाद-गया

रेलखंड पर पार्सल यान का कपलिंग टूटा, परिचालन ठप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही