Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : ससुराल में पत्नी को लेने आए युवक की चचेरे ससुर ने की जमकर पिटाई

Garhwa : ससुराल में पत्नी को लेने आए युवक को उसके चचेरे ससुर और रिश्तेदारों ने जमकर पिटाई कर दी. घटना डंडा थाना क्षेत्र के मोतिहारा गांव की है. मामला पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा है. घायल उपेंद्र चौधरी पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगी गांव निवासी प्रमोद चौधरी का पुत्र है. सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. इस संबंध में मोतिहारा गांव निवासी अशोक चौधरी की पत्नी बसंती देवी ने बताया कि उपेंद्र चौधरी उसका दामाद है. विगत वर्ष ही उपेंद्र के साथ उसकी बेटी का विवाह हुआ है. विवाह में अशोक चौधरी ने चैनपुर थाना के केवालपर गांव के अपने भगीना अरुण चौधरी से पैसे उधार लिए थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congressmen-take-out-a-torch-procession-in-protest-against-dictatorial-action-on-rahul-gandhi/">आदित्यपुर

: राहुल गांधी पर तानाशाही कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस

पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट

बसंती देवी ने बताया कि सोमवार को अरुण चौधरी, उसकी मां सुनीता देवी, बहन मनती देवी, बहनोई अरविंद चौधरी, मोतिहारा गांव के विनय चौधरी, उसका पुत्र मनोज चौधरी व मां मुसनी कुंवर अशोक चौधरी के घर पर आकर पैसे देने के लिए दबाव बनाने लगे. इस दौरान अशोक चौधरी के दामाद उपेंद्र के साथ भी गाली गलौज करने लगे. जब उपेंद्र ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी. इस घटना में उपेंद्र चौधरी के सिर व शरीर के कई हिस्से में चोट लगी है. घटना को लेकर घायल उपेंद्र चौधरी ने डंडा थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. इसे भी पढ़ें : भाजपा-आरएसएस">https://lagatar.in/bjp-rss-tried-to-spread-religious-hysteria-cm-should-call-an-all-party-meeting-left/">भाजपा-आरएसएस

ने धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की, सीएम बुलाएं सर्वदलीय बैठक : वामदल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही