Search

 
 
 

गढ़वा : अतिक्रमण मुद्दे को लेकर भाकपा माले ने सौंपा ज्ञापन

 
Dhurki, Garhwa:  थाना क्षेत्र अंतर्गत गनियारी कला पंचायत में दो एकड़ 22 डिसमिल में स्थित स्वास्थ्य केंद्र, कमेटी हॉल, फील्ड पर हो रहे अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर भाकपा माले और ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया. धरना प्रदर्शन कर रहे कामेश्वर सिंह, अबरार अंसारी, सुरेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण सिंह, अरुण कुमार सिंह, देवराज सिंह खरवार, विसम्भर सिंह, श्रवण सिंह खरवार, राम परीखा सिंह आदि ने अंचल कार्यालय पहुंचकर कार्यालय अंचल अधिकारी धुरकी, सीडीपीओ नगर ऊंटारी, अंचल निरीक्षक नगर ऊंटारी, थाना प्रभारी धुरकी के नाम छह सूत्री मांग पत्र सहायक नीरज कुमार को सौंपा. ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि एएनएम शबाना बीबी को तत्काल प्रभाव से दूसरे जगह स्थानांतरण नहीं किया गया तो हम सभी ग्रामीण बाध्य होकर स्वास्थ्य उपकेंद्र में तालाबंदी कर प्रदर्शन जारी रखेंगे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/ban-on-ram-navami-lifted-in-hazaribagh-hindu-preachers-staged-a-protest-in-front-of-cm-residence/">हजारीबाग

में रामनवमी पर लगा प्रतिबंध हटे, हिंदू धर्म प्रचारकों ने सीएम आवास के समक्ष दिया धरना

मामला हाईकोर्ट में : अंचलाधिकारी

इस संबंध में अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी बताया कि जमीन का यह मामला पुराना है. हाई कोर्ट में यह मामला चल रहा है, हाई कोर्ट के निर्णय के बाद ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. एएनएम शबाना बीबी ने बताया कि मुझे व्यक्तिगत रूप से परेशान किया जा रहा है. अनुमंडल कोर्ट से मुझे डिग्री प्राप्त है, डिग्री प्राप्त होने पर मैं उक्त जमीन पर मकान का काम चालू किया था, लेकिन नाम बदल बदल कर मेरे खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है. मेरे पास जमीन का सभी कागजात मौजूद है, इसके बावजूद मुझे परेशान किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-manish-jaiswal-reached-the-door-of-maa-chhinnamastika-sought-blessings-for-victory/">रामगढ़

: मां छिन्नमस्तिका के दर पर पहुंचे मनीष जायसवाल, जीत का मांगा आशीर्वाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही