Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: CRPF 172 बटालियन का 19वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa: सीआरपीएफ 172 बटालियन का 19वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया. इस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन स्थित सीआरपीएफ कैंप में हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर किया गया. स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम किये गये. इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी और सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ. साथ ही नवनिर्मित जिम और लॉन टेनिस कोर्ट का उद्घाटन हुआ. वहीं पौधरोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. CRPF कमांडेंट आशीष कुमार झा ने कहा कि सीआरपीएफ जवान अपने दायित्व के साथ-साथ जन सरोकार के कार्य भी करते हैं. उन्होंने कहा कि जंगल में नक्सली अभियान के साथ नक्सल प्रभावित इलाके के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है. नक्सल प्रभावित इलाके के बच्चों को दूसरे प्रदेशों की भाषा की जानकारी देकर रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- मांडर">https://lagatar.in/mander-vis-by-election-commission-sent-notice-to-four-candidates-including-dev-kumar-dhan/">मांडर

विस उपचुनाव : देव कुमार धान समेत चार प्रत्याशियों को आयोग ने भेजा नोटिस
उन्होंने कहा कि आज स्थापना दिवस पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए. शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर कमान अधिकारी जयप्रकाश सिंह, उप कमांडेंट यूआरएस रामेश्वरम, सहायक कमांडेंट दीपक मिश्रा, गिरधर सिंह, सूबेदार मेजर दीपक कुमार, डॉक्टर संतोष कुमार मिश्रा, डॉ वीरेंद्र कुमार और डॉ आरएस सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-adivasi-sengel-campaign-submitted-memorandum-to-dc-for-the-demand-for-human-rights-in-tribal-villages/">सरायकेला:

आदिवासी गांवों में मानवधिकार की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान ने डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही