Search

 
 
 

गढ़वा : अपराध गोष्ठी का आयोजन, कई पुलिस अधिकारी सम्मानित

 
Garhwa: पुलिस लाइन गढ़वा में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया.एसपी ने पंचायत आम चुनाव के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निष्पादन के लिए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी. बैठक में कई बिंदुओं पर समीक्षा की गई एवं निर्देश भी दिए गए. अपराध गोष्टी के पश्चात पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनते हुए उसके समाधान का आश्वासन दिया गया. इसे भी पढे़ें-बिहार">https://lagatar.in/90-percent-train-operation-in-bihar-service-was-stopped-after-the-uproar-over-agneepath-scheme/">बिहार

में 90 प्रतिशत ट्रेनों का परिचालन, अग्निपथ योजना पर बवाल के बाद रोकी गई थी सेवा

 सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के निर्देश

वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखे जाने का निर्देश दिया गया. साथ ही व्हाट्सएप,टि्वटर सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखे जाने पर बल दिया गया, ताकि धार्मिक उन्माद अथवा विधि व्यवस्था को भंग किए जाने के उद्देश्य से पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके. इस दौरान कई पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने सम्मानीत भी किया. रंका SDPO सुदर्शन कुमार आस्तिक को गढ़वा SP ने सम्मानित किया. इसे भी पढे़ें-टीबी">https://lagatar.in/tb-workers-picket-in-tuberculosis-office-demand-honorarium-payment-with-experience-bonus/">टीबी

कर्मियों ने यक्ष्मा कार्यालय में दिया धरना, एक्सपीरियंस बोनस के साथ मानदेय भुगतान की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही