Search

 
 
 

गढ़वा : माता का पट खुलते ही भक्तों की उमड़ी भीड़

 
रामायण सीरियल देखने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे दर्शक Garhwa: जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में माता का पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. दुर्गा पूजा को लेकर काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. प्रातः काल होते ही नवरात्र के पाठ के लिए जजमान अपने पुरोहित के इंतजार में विभिन्न पूजा पंडालों में बेसब्री से इंतजार करते देखे जा सकते हैं. ग्रामीण क्षेत्र से काफी भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ रही है. वहीं दूसरी ओर नवरात्र के प्रथम दिन से ही पूजा पंडालों में भगवती जागरण, रामायण का पाठ, रासलीला, रामलीला समेत कई कार्यक्रम हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें-बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-urn-of-maa-durga-was-brought-from-the-pond-along-with-musical-instruments/">बहरागोड़ा:

गाजे बाजे के साथ तालाब से लायी गयी मां दुर्गा की कलश

रामायण सीरियल का क्रेज आज भी बरकरार

पूजा समिति के लोगों का कहना है कि जितना बेहतर प्रदर्शनी रामलीला के माध्यम से किया जा रहा है,उसका आज भी क्रेज कम नहीं हुआ है. आज भी रामानंद सागर का टीवी सीरियल रामायण का क्रेज बना हुआ है. रामायण देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग 9 बजे से 2 बजे मध्य रात्रि तक टीवी सीरियल के आगे बैठे रहते हैं. रंका अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित थाना मोड़ रामलीला के माध्यम से उत्तर प्रदेश के कलाकारों के द्वारा रोचक तरीके से रामायण पाठ की प्रस्तुति की जा रही है. इसको देखने के लिए दिन प्रतिदिन दर्शकों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है. वहीं पर हुरदाग, भलुवानी, शेराशाम खरड़ीहा, सलैया, मझिगवां, रबदा खुर्रा, सेवडिह, गेरूआ उचरी सहित अन्य स्थानों पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-banna-gupta-met-raghuvar-and-abhay-singh-met-saryu-rai-speculations-intensified/">जमशेदपुर

: बन्ना गुप्ता ने रघुवर से और अभय सिंह ने सरयू राय से की मुलाकात, अटकलें तेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही