Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

Advertisement
Advertisement
Garhwa: महाशिवरात्रि का पर्व जिले भर में पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ काफी धूमधाम से मनायी गई. विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर उमड़ती रही. जिला मुख्यालय सहित जिले के कई स्थानों पर मेला का भी आयोजन किया गया. शिव भक्तों ने उपवास रखकर महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया. कई शिवालयों में 24 घंटे का अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया. जिला मुख्यालय स्थित शिव ढोंढ़ा मंदिर, जुड़वनियां शिव मंदिर, गढ़वा प्रखंड स्थित खोन्हर नाथ महादेव शिव मंदिर में परिसर में मेला का आयोजन किया गया. शिव ढोंढ़ा सहित अन्य स्थानों पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. इस स्थानों में लगे मेले में काफी भीड़ उमड़ी. शिव भक्तों ने पूजा अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था. भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को भांग, धतुरा, बेलपत्र, गन्ने का रस, दूध, दही आदि अर्पित किया. कई भक्तों ने रूद्राभिषेक भी किया. जिला मुख्यालय के समीपवर्ती खोन्हर स्थित शिव मंदिर में अहले सुबह से ही भक्त पहुंच गए थे. मेला में सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई थी. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/first-list-of-congress-candidates-released-ticket-to-rahul-from-wayanad-bhupesh-baghel-from-rajnandgaon-shashi-tharoor-from-thiruvananthapuram/">कांग्रेस

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, वायनाड से राहुल, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर को टिकट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही