Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक में ग्राहक गोष्ठी, रोजगार के लिए मिल रहे ऋण

Garhwa:  जिले के भवनाथपुर प्रखण्ड मुख्यालय में झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के भवनाथपुर शाखा में ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर चौधरी ने कहा कि ग्रामीण बैंक गांवों के लिए मददगार साबित हो रहा है. कम ब्याज पर रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, दुर्घटना बीमा, स्वयं सहायता समूह महिला ग्रुप समेत कई सुविधा दे रहा है. इसे भी पढ़ें–कोल्‍हान">https://lagatar.in/kolhan-university-non-teaching-employees-asked-for-7th-pay-scale-arrears-before-diwali/">कोल्‍हान

विश्वविद्यालय: शिक्षकेतर कर्मचारियों ने मांगा दीवाली से पूर्व सातवां वेतनमान का एरियर

बैंक ग्राहकों की कसौटी पर उतरेगा

वहीं शाखा प्रबंधक मुदस्सर हसन ने कहा कि बैंक ग्राहकों कि कसौटी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करता है. बैंक ने ग्राहकों को डिजिटल लेने-देन की सुविधा प्रदान किया है. इस मौके पर लखन रजवार ,धनंजय कुमार, निर्मल दुबे, रामप्रवेश कोरवा, सुनील यादव, जोगिंदर प्रजापति, लालचंद उरांव, संजय पासवान, हीरा राम,जयकुमार सिंह, शिव पूजन उरांव, सविता देवी, रूपा देवी, कलावती देवी सहित कई ग्राहक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-review-of-works-under-mp-fund-mp-bd-ram-expressed-displeasure/">गढ़वा:

सांसद निधि के तहत कार्यों की समीक्षा, सांसद बीडी राम ने जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही