मतदान केंद्रो पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का उपायुक्त शेखर जमुआर ने दिया निर्देश Garhwa: नये समाहरणालय भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट से निपटने पर चर्चा हुई. साथ ही लोकसभा आम निर्वाचन के तहत मतदान केंद्रो पर एमएफ सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर को लेकर कई निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने सर्वप्रथम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता, सोशल मोबलाइजर और संबंधित पदाधिकारियों को चापाकलों, जलमीनारों एवं पेयजल के अन्य स्रोतों की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा. साथ ही मतदान केन्द्रों पर एएमएफ की सुविधा को लेकर भी समीक्षा की गई. अभियंताओं ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर एएमएफ के तहत बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था कर दी गई है. कुछ मतदान केंद्रों पर रनिंग वाटर में समस्याएं आ रही है, जिन्हें समय पर पूरा कर लिया जाएगा. उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर ऐसे क्षेत्रों में पानी टैंकर समेत अन्य वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालक अभियंता को कहा जहां पर जलस्तर नीचे चला गया है. इसे भी पढ़ें-तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-said-there-is-nothing-for-bihar-in-bjps-manifesto-samrat-called-it-a-milestone/">तेजस्वी
ने कहा, बीजेपी के मेनिफेस्टो में बिहार के लिए कुछ नहीं, सम्राट ने बताया मील का पत्थर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/14rc_m_30_14042024_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="300" />
सेन ने कहा, विपक्ष ने फूट के कारण अपनी ताकत खो दी… कांग्रेस अपनी समस्याओं को दूर करे… [wpse_comments_template]
ने कहा, बीजेपी के मेनिफेस्टो में बिहार के लिए कुछ नहीं, सम्राट ने बताया मील का पत्थर
alt="" width="600" height="300" />
बूढ़ा पहाड़ पर पानी-बिजली की व्यवस्था करने का निर्देश
कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के हेसातु में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. साथ ही बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया. बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, विशेष कार्य पदाधिकारी संजय प्रसाद, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सोशल मोबलाइजर आदि उपस्थित थें. इसे भी पढ़ें-अमर्त्य">https://lagatar.in/amartya-sen-said-opposition-lost-its-strength-due-to-division-congress-should-solve-its-problems/">अमर्त्यसेन ने कहा, विपक्ष ने फूट के कारण अपनी ताकत खो दी… कांग्रेस अपनी समस्याओं को दूर करे… [wpse_comments_template]
Leave a Comment