Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : जनता दरबार में डीसी ने सुनी समस्याएं, रमकंडा के लोगों को विकास योजनाओं से जोड़ने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Garhwa : डीसी शेखर जमुआर ने समाहरणालय के सभा कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी एवं उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन, मनरेगा, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, अतिक्रमण, मुआवजा, राशनकार्ड से जुड़े मामले समेत अन्य समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से डीसी को अवगत कराया. डीसी ने फरियादियों को यथाशीघ्र समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया. सबसे पहले रमना प्रखंड के ग्राम जोगीराल कला के लोगों ने ससमय राशन वितरण डीलर द्वारा नहीं करने की शिकायत की. मामले में डीसी ने आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया. बरडीहा प्रखंड के जीका ग्राम निवासी उदय सिंह, पिता- स्व. बुद्धू सिंह ने अपनी जमीन पर किसी व्यक्ति द्वारा जबरन आवास निर्माण से संबंधित शिकायत की, मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीओ गढ़वा को निर्देश दिया गया. गढ़वा प्रखंड के ग्राम तुलबुला ओबरा निवासी कुसुमारी घासी, इंदल कुमार घासी, विनती घासी समेत अन्य ने वन पट्टा दिलाने को लेकर जनता दरबार में डीसी को आवेदन दिया गया. मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए गढ़वा सीओ को निर्देश दिया गया. चिनिया प्रखंड के बिलैयती खैर पंचायत के ग्रामीणों ने मनरेगा योजना के तहत बन रहे कुंआ, तालाब, मेढ़बंदी, डोभा में जेसीबी का इस्तेमाल करने की शिकायत की. ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि इसकी वजह से स्थानीय मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने रंका एसडीओ को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए. गढ़वा">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/garhwa/">गढ़वा

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

रमकंडा के लोगों को विकास योजनाओं से जोड़ें, स्थल निरीक्षण करें पदाधिकारी : डीसी

समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को डीसी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में गढ़वा जिला के रमकंडा प्रखंड क्षेत्र के समेकित विकास को लेकर बैठक की गई. बैठक में डीसी ने रमकंडा क्षेत्र की आबादी एवं क्षेत्र के लाभुकों को अब तक दिए गए सरकारी योजनाओं के लाभ की संपूर्ण जानकारी संबंधित बीडीओ से लिया एवं कई आवश्यक निर्देश भी दिए. जिससे क्षेत्र के लाभुकों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. डीसी ने रामकंडा प्रखंड क्षेत्र के विशेषकर आदिम जनजाति परिवार के लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया. क्षेत्र में ससमय राशन वितरण, पेयजल, शौचालय, आवास, शिक्षा, केसीसी ऋण, सर्वजन पेंशन, कन्यादान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पशु शेड समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा मनरेगा के तहत क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में डीसी ने सभी वरीय पदाधिकारियों को ससमय क्षेत्र भ्रमण एवं निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने पदाधिकारियों को पंचायत भवन का निरीक्षण कर बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस की जांच का भी निर्देश दिया. इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, गढ़वा राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी, रंका, राम नारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर, आलोक कुमार, स्थापना उप समाहर्ता, अरुण उरांव, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, विकास कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पूर्णिमा कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, नीलेश कुमार मुर्मू, जिला योजना पदाधिकारी, सजीव कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी रमकंडा, पुष्कर सिंह मुंडा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-seven-accused-of-murderous-attack-on-police-sent-to-jail/">लातेहार

: पुलिस पर जानलेवा हमला करने के सात आरोपी भेजे गये जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही